IDFC First bank , LIC cards और मास्टरकार्ड ने संयुक्त रूप से एक को -ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। एलआईसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस कार्ड में एक साथ कई लाभ दिए जाते हैं. इस कार्ड के जरिए आपको बीमा प्रीमियम का भुगतान करने पर रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेंगे। इसके साथ कार्डहोल्डर को पांच लाख रुपये का मुफ्त एक्सीडेंटल इन्शुरन्स भी मिलेगा. इसमें कोई भी ज्वाइनिंग और वार्षिक शुल्क नहीं देना पड़ेगा. अन्य कार्ड की तुलना में इस कार्ड पर बहुत कम ब्याज देना होगा 9 फीसदी वार्षिक की दर से शुरू होगा.
एलआईसी क्लासिक और एलआईसी सेलेक्ट, LIC ने दो तरह के क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं. देश भर के 27 करोड़ से अधिक पॉलिसीधारकों को प्रत्येक एलआईसी प्रीमियम भुगतान पर रिवॉर्ड पॉइंट अर्जित करने का अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा कार्ड खोने पर 50हज़ार रुपये तक की देनदारी का कवर और 5 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। कार्ड होल्डर को एलआईसी बीमा प्रीमियम समेत किसी भी ऑनलाइन खरीदारी पर रिवॉर्ड अर्जित करने का अमुक मिलेगा।
एलआईसी कार्ड खासतौर पर ट्रैवलर को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। ये क्रेडिट कार्ड हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर लाउंज तक मुफ्त पहुंच और व्यक्तिगत दुर्घटना जैसे सुरक्षा कवर की पेशकश करेगा। इसके अलावा कार्डधारकों को 1,399 रुपये के शुल्क पर सड़क किनारे वाहन सहायता के साथ 1% फ्यूल सरचार्ज छूट का भी लाभ मिलता है।

