भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी का दौर जारी है। गुरुवार को शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ खुला जिसके चचलते सेंसेक्स-निफ्टी लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि आज के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 620.52 अंक चढ़कर 70,205.12 अंक पर खुला है। वहीं, एनएसई निफ्टी 181.85 अंक चढ़कर 21,108.20 अंक पर पहुंच गया है। ये दोनों इंडेक्स खबर लिखे जाने तक अपने सर्वोच्च शिखर पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स जहाँ 842 अंकों की बढ़त के साथ 70427 पर कारोबार कर रहा है वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 238 अंकों की बढ़त के साथ 21163 के अंकों पर कारोबार कर रहा है.
हैवीवेट शेयरों में ज़ोरदार खरीदारी दिख रही है. टॉप गेनर्स में WIPRO, INFY, TCS, HCLTECH, TECHM, BAJFINANCE शामिल हैं वहीँ घाटे वाले शेयरों में POWERGRID, NESTLEIND, SUNPHARMA, TITAN शामिल हैं. भारतीय शेयर बाज़ारों की इस तेज़ी को यूएस फेड के फैसले से भी बल मिला है. कल अमेरिकी मार्किट बढ़त के साथ बंद हुए हैं.
यूएस फेड रिज़र्व ने कल लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है इसके साथ ही इस बात के भी संकेत दिए हैं कि नए साल में ब्याज दरों में तीन बार कटौतियां देखने को मिल सकती हैं. िफ्लेशन रेट कम होने और फेड पॉलिसी से आए अच्छे संकेतों के चलते अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4% से नीचे चली गई जिससे बाजार को ज़ोरदार मजबूती मिली. दूसरी तरफ अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में टूट दर्ज हुई और ये 0.14% गिरकर 102.73 पर पहुंच गया है जो दो हफ्ते का सबसे निचला स्तर है.

