भारतीय राजनीती में स्थिरता के संकेतों से आज भारतीय शेयर मार्किट खुश हुआ. सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों ने आज तेज़ी के साथ शुरुआत की। वैसे तो घरेलू शेयर बाजार के लिए आज वैश्विक संकेत मिले-जुले नजर आ रहे हैं लेकिन घरेलू स्तर पर राजनीतिक स्थिरता के मजबूत संकेत हैं क्योंकि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 3 बड़े राज्यों में सरकार बनाने जा रही है जिससे बाजार को 2024 में होने वाले आम चुनाव में केंद्र सरकार की स्थिरता का संकेत मिल रहा है और इन संकेतों से बाजार इससे खुश नजर आ रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार तेजी से शुरुआत की, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा बढ़ गया है, जबकि निफ्टी 20500 के पार पहुंच गया है. आज कारोबार के लगभग हर सेक्टर में खरीदारी दिख रही है. निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स 1.5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं. जबकि मेटल, फार्मा, आईटी, रियल्टी, एफएमसीजी समेत अन्य सूचकांक भी मजबूत हुए हैं। फिलहाल सेंसेक्स 68520 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 20522 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
नोमुरा के विश्लेषकों का कहना है कि कुछ निवेशक चिंतित थे कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन से अनिश्चितता बढ़ जाएगी। लेकिन, 3 दिसंबर को आए नतीजों ने इस चिंता को दूर कर दिया है. हालाँकि, राजनीतिक दल 2024 के लोकसभा चुनावों में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने के लिए लोकलुभावन वादों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलारा कैपिटल का कहना है कि झुंड बांटने की संस्कृति फिर से हावी होती दिख रही है. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार कई नई योजनाओं की शुरुआत कर सकती है।
इस चुनाव में बीजेपी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है. अब बीजेपी शासित राज्यों की सूची में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मणिपुर के साथ-साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ का नाम भी शामिल हो गया है. नोमुरा के विश्लेषकों का कहना है कि कुछ निवेशक चिंतित थे कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन से अनिश्चितता बढ़ जाएगी।

