मथुरा। एक अजीबो गरीब वाकया सामने आया है जहां पर एक बीमा कम्पनी के एजेंट ने बाईक चोरी होने पर बरीमा की रकम 25 प्रतिशत कम देने को कहा है क्योंकि पीड़ित व्यक्ति डॉयल 100 की सूचना का सबूत नहीं दे पा रहा है। शिकायत पर एसएसपी ने कड रुख अख्तियार किया है।
एसएसपी शलभ माथुर से सूरजभान निवासी नगला डोकरी, भाग राल ने प्रार्थनापत्र देते हुए कहा कि 23 जनवरी को माखनचोर साड़ी फैक्ट्री, इंडस्ट्रियल एरिया, हाईवे से उसकी बाइक चोरी हो गयी थी। उसने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी। थाना हाईवे में बाइक चोरी की तहरीर दी थी। पुलिस ने 28 जनवरी को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना करके अंतिम रिपोर्ट लगाकर कोर्ट भेज दी।
वहां भी उसे स्वीकार कर लिया गया। पीड़ित ने बताया कि बाइक चोरी की रिपोर्ट देरी से दर्ज होने के चलते बीमा कंपनी द्वारा उससे 100 नंबर पर दी गयी सूचना की रिपोर्ट मांगी जा रही है।
एसएसपी ने लगाई तलाड़
पीड़ित ने बताया कि बीमा कर्मी ने कहा है कि अगर वह 100 नंबर पर दी गयी सूचना की रिपोर्ट नहीं देगा तो क्लेम की धनराशि से 25 प्रतिशत धनराशि कम दी जायेगी। इसे सुन कर एसएसपी चौंक गये। उन्होंने इंस्पेक्टर कोतवाली को निर्देश दिये कि पीड़ित की बात की संबंधित बीमा कंपनी के कर्मचारी से जांच की जाये कि क्या ऐसा कोई नियम आया है कि 100 नंबर कंट्रोल पर दी गयी सूचना की रिपोर्ट सूचना उपलब्ध न कराये जाने पर बीमा देने में 25 प्रतिशत क्लेम कम दिया जायेगा।

