Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»भारतीय एयरटेल ने लांच किया नया सब्सक्रिप्शन ‘सिक्योर इंटरनेट”
    टेलीकॉम

    भारतीय एयरटेल ने लांच किया नया सब्सक्रिप्शन ‘सिक्योर इंटरनेट”

    Finance KhabarBy Finance KhabarJuly 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Bharti Airtel launches new subscription 'Secure Internet'
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय एयरटेल ने भारत में एक नया सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है, जिसका नाम सिक्योर इंटरनेट है. कंपनी ने कहा कि इससे यूजर्स को ऑनलाइन काम करते हुए सुरक्षित रहने और किसी साइबर अटैक से बचने में मदद मिलेगी. कंपनी के मुताबिक, यह प्लान मालवेयर और फर्जी वेबसाइट्स को ट्रैक और ब्लॉक करेगा. इस नई सेवा को साइबर सुरक्षा से जुड़े मामलों से निपटने के लिए पेश किया गया है. ऐसे समय में यह प्लान बहुत मदद करेगा, जब लोग वर्क फ्रॉम होम और घरों से ही पढ़ाई कर रहे हैं.

    एयरटेल का कहना है कि नई सर्विस जोखिम वाली वेबसाइट्स और ऐप्स को रियल टाइम में ब्लॉक करेगी. इसके लिए कंपनी अपने नेटवर्क सिक्योरिटी एपरेटस का इस्तेमाल करेगी. यह उन डिवाइसेज के लिए होगा, जो Airtel Xstream Fiber के कनेक्टेड हैं. सिक्योर इंटरनेट सब्सक्रिप्शन की कीमत 99 रुपये रखी गई है.

    टेलिकॉम कंपनी सर्विस को मुफ्त में भी ऑफर की जा रही हैं, लेकिन केवल एक महीने के लिए. भारती एयरटेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शास्वत शर्मा ने कहा कि सिक्योर इंटरनेट हमारे ग्राहकों के लिए इंटरनेट को सुरक्षित बनाने का एक आसान और बहुत प्रभाव वाला समाधान है.

    एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहकों को इस सर्विस के साथ कई सिक्योरिटी मोड मिलेंगे. इनमें चाइल्ड सेफ और सेफ्टी मोड शामिल है, जिससे वेबसाइट्स को ब्लॉक करने में मदद मिलेगी. सर्विस बच्चों के लिए अनुपयुक्त, अनचाहे ऐप्स को भी ब्लॉक करेगी. इसमें ऑनलाइन खतरों और दूसरी चीजों से भी अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी.

    Airtel
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleफोनपे ने फ्लिपकार्ट के साथ की साझेदारी
    Next Article BSNL ने लॉन्च किए दो नए स्पेशल वाउचर
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.