नई दिल्ली: सेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते 1,01,389.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे ज्यादा लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इन्फोसिस रहीं. समीक्षाधीन हफ्ते में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं HDFC बैंक, HDFC, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया.
बीते हफ्ते TCS का बाजार पूंजीकरण 47,551.31 करोड़ रुपये बढ़कर 12,10,218.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. सबसे ज्यादा लाभ में टीसीएस ही रही. इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 26,227.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,479.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 14,200.35 करोड़ रुपये बढ़कर 14,02,918.76 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस की 7,560.02 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,69,327.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन 5,850.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,56,041.95 करोड़ रुपये रहा. इस रुख के उलट HDFC का बाजार पूंजीकरण 10,968.39 करोड़ रुपये घटकर 4,61,972.21 करोड़ रुपये पर और HDFC बैंक का 8,249.47 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 8,20,091.77 करोड़ रुपये पर आ गया.

