Close Menu
    What's Hot

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»अब किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर से भरवा सकेंगे रसोई गैस सिलेंडर
    अन्य

    अब किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर से भरवा सकेंगे रसोई गैस सिलेंडर

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    पिछले सात साल में दोगुना हो गया एलपीजी का भाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एलपीजी रीफिल पोर्टेबिलिटी को मंजूरी दे दी है. अब रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ता किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स से सिलेंडर भरा सकेंगे. अगर आप आपके पास भारत गैस का सिलेंडर है तो आप इंडेन या एचपीसीएल के गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से सिलेंडर खरीद सकते हैं. अगर आप अपने मौजूदा तेल मार्केटिंग कंपनी की सर्विस से खुश नहीं है तो दूसरी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स की सेवा ले सकते हैं

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि नए नियम के मुताबिक ग्राहक सर्विस पसंद न आने पर अपने पते पर दूसरी तेल मार्केटिंग कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर्स से रसोई गैस मंगा सकता है. फिलहाल यह स्कीम चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुडगांव, पुणे और रांची में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जाएगी. इसके बाद दूसरे राज्यों में भी इसे शुरू किया जाएगा. डिजिटल एलपीजी पोर्टेबिलिटी के तहत कस्टमर मोबाइल ऐप या पोर्टल के जरिये लॉगइन करके अपने अनुसार डिस्ट्रीब्यूटर का चुनाव कर सकेंगे. आप चाहें तो सिलेंडर रिफिल की बुकिंग करा सकते हैं या अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं.

    कस्टमर गैस सिलेंडर के लिए इसके लिए बने मोबाइल ऐप या कस्टमर पोर्टल में लॉग-इन करेगा तो उसे डिलीवरी डिस्ट्रीब्यूटर्स की पूरी लिस्ट दिखाई देगी . यहां परफॉरमेंस के आधार उसकी रेटिंग भी दिखेगी. इससे ग्राहक अपनी पसंद के मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर पिक कर उससे गैस सिलेंडर मंगवा सकेगा. इससे डिस्ट्रीब्यूटर्स पर भी अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का दबाव बनेगा.रसोई गैस सिलेंडर ग्राहक उमंग ऐप या भारत बिल पे सिस्टम के जरिये भी एलपीजी रिफिल की बु​किंग कर सकते हैं. पेमेंट के लिए भी ग्राहकों को ऑनलाइन विकल्प मिलेगा. अमेजन या पेटीएम जैसे ऑनलाइन पेमेंट कंपनी के जरिये पेमेंट कर सकते हैं.

    lpg portibility
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स फिर 52 हज़ार के पार
    Next Article आजीविका कौशल विकास कार्यक्रम के साथ एमवे इंडिया ने अल्पसुविधा-प्राप्त महिलाओं के बीच उद्यमशीलता की भावना को मजबूत किया
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.