हैदराबाद की रहने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की को दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने सालाना 2 करोड़ रुपये सैलरी वाली नौकरी का ऑफर दिया है। हैदराबाद की मूल निवासी दीप्ति नारकुटी (Deepthi Narkuti) को हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नौकरी के लिए चुना गया है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने दीप्ति को ट्विटर पर बधाई दी है।
दीप्ति नारकुटी को माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर ग्रेड 2 ग्रुप के रूप में चुना गया है। वह जल्द ही अमेरिका के सिएटल में कंपनी के मुख्यालय में जॉइन करेंगी। यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा में कैंपस प्लेटसमेंट इंटरव्यू के दौरान चुने गए 300 छात्रों में से अकेली दीप्थी थी, जिन्हें सबसे ज्यादा सलाना सैलरी ऑफर हुआ था। रिडा यूनिवर्सिटी ने भी उन्हें परास्नातक की पढ़ाई करने के लिए छात्रवृत्ति की पेशकश की
नारकुटी को पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा करने से पहले ही अमेरिका में कई AAA-रेटेड कंपनियों से ऑफर मिले थे। उन्हें गोल्डमैन सैक्स के साथ-साथ Amazon Inc जैसी कंपनियों से प्रस्ताव मिले थे। हंस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दीप्ति ने अब 17 मई से माइक्रोसॉफ्ट में काम करना शुरू कर दिया है। इससे पहले वह जेपी मॉर्गन (JP Morgan) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद भी काम कर रही थीं।

