Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के ‘क्रिटी-केयर’ से मिलगा गंभीर बीमारियों को अनोखा कवर
    इंश्योरेंस

    बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के ‘क्रिटी-केयर’ से मिलगा गंभीर बीमारियों को अनोखा कवर

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 6, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Bajaj Allianz General Insurance's 'Criti-Care' will provide unique cover for serious diseases
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • शुरुआती और पूर्ण विकसित, दोनों चरणों की 43 गंभीर बीमारियों को कवर किया गया है
    • यह मॉड्यूलर प्रोडक्ट इनमें से किसी एक या सभी 5 खंडों: अर्थात कैंसर केयर, कार्डियोवस्कुलर केयर, किडनी केयर, न्यूरो केयर, ट्रांसप्लांट्स केयर एवं सेंसरी ऑर्गन केयर से वेटिंग पीरियड, सर्वाइवल पीरियड और कवरेज के चयन की अनुमति देता है
    • पॉलिसी के अंतर्गत डायलिसिस केयर, फिजियोथेरेपी केयर, जैसे अतिरिक्त फायदे भी शामिल हैं

    लखनऊ: बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने आज ‘क्रिटी-केयर’ के लॉन्च की घोषणा है। गंभीर बीमारियों को कवर करने वाली यह बेजोड़ पॉलिसी ग्राहकों को अपने कवरेज को डिज़ाइन करने की अनुमति देती है, जिसके लिए वे पॉलिसी के अंतर्गत किसी एक या सभी 5 खंडों, वेटिंग पीरियड एवं सर्वाइवल पीरियड का चयन कर सकते हैं। इस पॉलिसी में 43 गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है, तथा पॉलिसी के विवरण के अनुसार इसमें शुरुआती और पूर्ण विकसित, दोनों चरणों की बीमारियों को कवर किया गया है। ग्राहकों को अपनी जरूरतों के अनुरूप पॉलिसी बनाने की आज़ादी देने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में उन्हें आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने, एवं तेजी से स्वस्थ होने में उनकी मदद करने के उद्देश्य से ही इस प्रोडक्ट को बाजार में उतारा गया है।

    ‘क्रिटी-केयर’ केवल लाभ प्रदान करने पर केंद्रित पॉलिसी है, जिसका मतलब है कि इस पॉलिसी की सूची में शामिल बीमारियों में से किसी भी बीमारी का पता चलने पर कंपनी द्वारा ग्राहक को एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाता है। इसके प्रत्येक खंड के अंतर्गत बीमा राशि 1 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक है। इस पॉलिसी की कुल बीमा राशि अधिकतम 2 करोड़ रुपये है। पॉलिसी के अंतर्गत आने वाले 5 खंड इस प्रकार हैं – कैंसर केयर, कार्डियोवस्कुलर केयर, किडनी केयर, न्यूरो केयर, ट्रांसप्लांट्स केयर एवं सेंसरी ऑर्गन केयर। प्रत्येक खंड में बीमारियों की एक विशिष्ट सूची दी गई है, और इसके तहत शुरुआती चरण की बीमारियों को ‘श्रेणी A’ में वर्गीकृत किया गया है। पूर्ण विकसित चरण की बीमारियों को ‘श्रेणी B’ के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है। यदि ग्राहक का दावा ‘श्रेणी A’ के अंतर्गत आता है, तो वह उस खंड की बीमा राशि का 25% पाने के योग्य होगा, जबकि ‘श्रेणी B’ के अंतर्गत किए गए दावे के लिए ग्राहक को उस खंड की बीमा राशि का 100% दिया जाएगा।

    ग्राहक डायग्नोसिस के बाद 0 दिन, 7 दिन या 15 दिनों के सर्वाइवल पीरियड के साथ 120 दिन या 180 दिनों के वेटिंग पीरियड का चयन कर सकता है। पॉलिसी के कवरेज में शामिल परिवार के सभी सदस्यों के लिए अलग-अलग प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है, तथा ग्राहक 1, 2 और 3 साल की अवधि के लिए यह पॉलिसी ले सकते हैं। इस पॉलिसी का प्रीमियम अलग-अलग हो सकता है, जो ग्राहक की आयु, बीमा राशि, गंभीर बीमारी के ‘विकल्प के चयन’, वेटिंग पीरियड और सर्वाइवल पीरियड पर निर्भर है। ग्राहक पॉलिसी में अंतर्निहित अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं, जिसकी सीमा पॉलिसी में निर्धारित की गई है। इन अतिरिक्त फायदों में कैंसर रिकन्स्ट्रक्टिव सर्जरी, कार्डिएक नर्सिंग, डायलिसिस केयर, फिजियोथेरेपी केयर और सेंसरी ऑर्गन केयर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

    पॉलिसी के लॉन्च के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री तपन सिंघेल, एमडी एवं सीईओ, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस, ने कहा, “हमने देखा है कि बदलती जीवन-शैली तथा कई अन्य कारणों से आजकल कई लोग गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं; और ऐसी बीमारियों के इलाज पर होने वाले खर्च से किसी भी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। क्रिटी-केयर हमारा मॉड्यूलर प्रोडक्ट है, और इसके माध्यम से हमने ग्राहकों को अपनी जरूरतों के अनुरूप पॉलिसी बनाने की आज़ादी देने के साथ-साथ डायलिसिस केयर, फिजियोथेरेपी केयर, जैसे अतिरिक्त फायदों के जरिए उन्हें जरूरी सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। इस तरह उन्हें जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिलेगी, साथ ही वे आत्मसम्मान के साथ और बिना किसी चिंता के अपनी ज़िंदगी जीने में सक्षम होंगे।”

    वयस्कों के लिए पॉलिसी लेने की आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष है, जबकि बच्चों के लिए यह 3 महीने से 30 वर्ष है। क्रिटी-केयर के तहत अधिकतम आयु-सीमा निर्धारित नहीं की गई है, तथा ग्राहक जीवन भर इसका रिन्यूअल करा सकते हैं। इस पॉलिसी के तहत बीमा धारक के साथ-साथ उसके जीवनसाथी, आश्रित बच्चों और पोते-पोती, माता-पिता एवं सास-ससुर, बहन, भाई, चाची, चाचा को कवर किया जा सकता है। इस पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान किस्तों में किया जा सकता है, साथ ही पॉलिसी में निर्धारित सीमा तक वेलनेस, लंबी अवधि, ऑनलाइन खरीद पर लागू छूट का फायदा उठाया जा सकता है।

    संदर्भ के लिए:
    एक साल की पॉलिसी हेतु, 3 सदस्यों के लिए क्रिटी-केयर पॉलिसी की प्रीमियम की गणना का उदाहरण इस प्रकार है:

    एक ही खंड में ‘श्रेणी A’ और ‘श्रेणी B’ के तहत किए गए दावे के लिए उदाहरण इस प्रकार है:
    अगर बीमा धारक को शुरुआती चरण के कैंसर या किसी अंग के इर्द-गिर्द कार्सिनोमा (किसी विशेष अंग या स्थान तक सीमित, जो शरीर के दूसरे अंगों में नहीं फैलता है) का पता चलता है, जो ‘श्रेणी A’ के अंतर्गत आता है, तो उस स्थिति में बीमा राशि के 25% का भुगतान किया जाएगा।
    इसके बाद, अगर शुरूआती चरण का यह कैंसर बढ़कर पूर्ण विकसित हो जाता है (यानी कि यह शरीर के दूसरे अंगों में फैल जाता है), तो उसी स्थिति में सदस्य को शेष बीमा राशि का 75% भुगतान किया जाएगा।

    bajaj allianz
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleस्मार्टफोन कारोबार बंद करने जा रही है यह साउथ कोरियाई कंपनी!
    Next Article सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.