नई दिल्ली। हीरो कम्पनी ने इलेक्ट्रिक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है बाजार में इसकी कीमत 62 हजार रूपए है, स्कूटर का नाम Hero Dash है। कंपनी ने Hero Dash की एक्स-शोरूम कीमत 62 हजार रुपये रखी है। इसके अलावा हीरो इलेक्ट्रिक ने एक्सटेंडेड रेंज (ER) वेरिएंट्स Optima और Nyx को भी शोकेस किया।
Hero Optima ER का प्राइस 68,721 रुपये (एक्स-शोरूम, इंडिया) और Hero Nyx ER का दाम 69,754 रुपये (एक्स-शोरूम, इंडिया) रखा है। नए हीरो डैश में आपको 48V 28 Ah Li-Ion बैटरी मिलेगी। साथ ही इसमें फास्ट-चार्जिंग टेक्नॉलजी भी मिल रही है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने में चार घंटे का समय लेगा और फुल चार्ज होने पर 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। स्कूटर का ग्राउंड क्लियरेंस (145mm) भी अच्छा है।
अब Electric Scooter से करें शैर, हीरो ने लांच किया किफायती दरों में
Related Posts
Add A Comment

