नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक SBI पर रिजर्व बैंक ने 2 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई है। 16 मार्च को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, SBI ने कुछ रेगुलेटरी कंप्लाएंस पूरा नहीं किया था जिसकी वजह से यह पेनाल्टी लगी।
RBI ने 15 मार्च 2021 को एक ऑर्डर जारी करके यह पेनाल्टी लगाई है। RBI ने एक प्रेस रिलीज में कहा है, “यह पेनाल्टी रेगुलेटरी कंप्लाएंस ना मानने की वजह से लगाई गई है। “
RBI ने बताया कि 31 मार्च 2017 और 31 मार्च 2018 को बैंक के फाइनेंशियल पोजीशन की जांच हुई। इसके अलावा बैंक के रिस्क असेसमेंट रिपोर्ट्स (RARs) की भी जांच हुई थी।
इसके बाद स्टेट बैंक को यह पूछा गया कि वह अपने कर्मचारियों को दिए जाने वाले कमीशन को एक्सप्लेन करे। हालांकि बैंक ने जो जवाब दिया RBI उससे संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद RBI ने उस पर पेनाल्टी लगाई है।

