Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»बजाज फाइनेंस FD पर 7.25 % तक के आकर्षक रिटर्न पाएं और अपनी सेविंग को सुरक्षित रखें
    पर्सनल लोन

    बजाज फाइनेंस FD पर 7.25 % तक के आकर्षक रिटर्न पाएं और अपनी सेविंग को सुरक्षित रखें

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 1, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Get attractive returns of up to 7.25% on Bajaj Finance FD and keep your savings safe
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    “एक रुपये की बचत, एक रुपये की आमदनी के बराबर है”
    रिटायरमेंट की तैयारी करने वाले वरिष्ठ नागरिकों से लेकर अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले कॉलेज के छात्रों तक, लगभग सभी ने अपने जीवन में कभी ना कभी यह कहावत जरूर सुनी होगी।
    लोगों के लिए निवेश के उद्देश्य अलग-अलग होते हैं, और ज्यादातर लोग आकर्षक रिटर्न और जमा-पूँजी की सुरक्षा प्रदान करने वाले साधनों में निवेश करना चाहते हैं। बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट सबसे बेहतर ब्याज़ दर के साथ-साथ निवेशकों को जमा-पूँजी की सुरक्षा की पूरी गारंटी प्रदान करता है।

    बजाज फाइनैंस FD के साथ 7.25% तक का सुनिश्चित रिटर्न प्राप्त करें
    RBI ने हाल ही में बाजार में नगद पैसों के प्रवाह को बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं और इसी तर्ज पर पिछले साल रेपो दरों में कई बार कमी की गई थी। इसके चलते ज्यादातर फाइनैंसरों द्वारा FD ब्याज़ दरों में कटौती की गई, जिसकी वजह से फिलहाल FD दरें केवल 4 से 6% के बीच हैं। बाजार के मौजूदा हालात की तुलना में, बजाज फाइनैंस FD 7.25% तक के अधिकतम FD ब्याज़ दरों का प्रस्ताव दे रहा है, जो बाजार में सबसे अधिक है।
    गैर वरिष्ठ नागरिकों को 7% तक की ब्याज़ दरों का फायदा मिल सकता है, साथ ही वे बजाज फिनसर्व वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन निवेश करके 0.10% की अतिरिक्त दर लाभ उठा सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक किसी भी माध्यम से निवेश करके 7.25% तक के सुनिश्चित रिटर्न के साथ अपनी जमा-पूँजी को बढ़ा सकते हैं।
    हालांकि इस तरह की आकर्षक FD दरें आपके आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में बेहद मददगार साबित हो सकती हैं, लेकिन ग्राहकों के मन में अपनी जमा-पूँजी की सुरक्षा की चिंता हमेशा बनी रहती है। नीचे 5 ऐसे कारण बताए गए हैं, जिन पर विचार करके आप यह समझ सकते हैं कि बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD मौजूदा समय में निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प क्यों है।

    1. उच्चतम सुरक्षा रेटिंग: बजाज फाइनैंस FD को CRISIL द्वारा FAAA और ICRA द्वारा MAAA की उच्चतम सुरक्षा रेटिंग दी गई है, जो आपकी जमा-पूँजी में वृद्धि के साथ-साथ इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
    2. ग्राहकों का विश्वास: 2,50,000 से अधिक खुशहाल FD ग्राहकों का भरोसा इस बात को साबित करता है कि बजाज फाइनैंस FD में आपकी जमा-पूँजी हमेशा सुरक्षित है।
    3. जबरदस्त डिपॉजिट बुक: बजाज फाइनैंस का 23,000 करोड़ रुपये का डिपॉजिट बुक वाकई बेहद प्रभावशाली है, जो एक बार फिर से ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है।
    4. बिना दावे के डिपॉजिट की संख्या 0 (शून्य) है: बजाज फाइनैंस इकलौता ऐसा NBFC है जिसके पास ‘बिना दावे के डिपॉजिट की संख्या शून्य’ है, जो समय पर भुगतान के साथ-साथ ग्राहकों को बिना किसी डिफ़ॉल्ट के बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए जाना जाता है।
    5. कंपनी की मजबूत साख: किसी भी FD में निवेश करने से पहले, बाजार में कंपनी की स्थिति का आकलन करना और स्टैंडअलोन परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करना बेहद जरूरी है।

    बजाज फिनसर्व के जनवरी 2021 की तिमाही के नतीजे, समेकित शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 15% की बढ़ोतरी दर्शाते हैं। बेहतरीन लाभप्रदता, विकास, संपत्ति की गुणवत्ता और पूँजी-पर्याप्तता अनुपात के साथ, बजाज फाइनैंस FD में निवेश करने पर आपको अपनी जमा-पूँजी की अधिकतम सुरक्षा की गारंटी मिलती है।
    आपकी जमा पूँजी की अधिकतम सुरक्षा के साथ-साथ, बजाज फाइनैंस आपको बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के माध्यम से अपने घर पर आराम से रहते हुए निवेश करने की सुविधा भी देता है। निवेश के लिए आप 12 से 60 महीने तक की समयावधि का चयन कर सकते हैं, और निवेश करने से पहले आप FD रिटर्न कैलकुलेटर की मदद से बड़ी आसानी से मिलने वाले रिटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    इसके अलावा, जो लोग हर महीने बचत करके अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें बजाज फाइनैंस सिस्टमेटिक डिपॉजिट प्लान (या एसडीपी) के माध्यम से बचत करने की सुविधा प्रदान करता है। यह इस तरह की पहली मासिक बचत योजना है, जो आपको हर महीने सिर्फ 5000 रुपये बचत के साथ बड़े व्यवस्थित तरीके से अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाने में मदद करती है।
    बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के साथ-साथ अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे जमा करने की बात को ध्यान में रखते हुए, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD निवेश के सबसे बेहतरीन माध्यम के तौर पर उभरकर सामने आता है। अपनी जमा-पूँजी को बेहद सुरक्षित तरीके से बढ़ाने के लिए, बजाज फाइनैंस FD में निवेश का स्मार्ट विकल्प चुनें।

    bajaj finace
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसालाना जीएसटी भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च हुई
    Next Article शेयर बाजार में शानदार तेज़ी, सेंसेक्स 750 अंक मज़बूत
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.