सेंसेक्स की टॉप 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते 2,19,920.71 करोड़ रुपये की गिरावट आई है. हफ्ते के दौरान सेंसेक्स तीन फीसदी से ज्यादा टूट गया. सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में ही बढ़ोतरी हुई. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार पूंजीकरण 81,506.34 करोड़ रुपये घटकर 10,71,263.77 करोड़ रुपये रह गया. HDFC बैंक का बाजार मूल्यांकन 2,202.12 करोड़ रुपये घटकर 8,45,552.53 करोड़ रुपये पर आ गया.
इसी तरह ICICI बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 18,098.57 रुपये घटकर 4,13,078.87 करोड़ रुपये रह गई है. वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 11,536.32 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,00,937.14 करोड़ रुपये पर आ गया. HDFC की वैल्युएशन 35,389.88 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,57,518.73 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 16,613.57 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,33,487.07 करोड़ रुपये रह गया.
बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 15,712.46 करोड़ रुपये घटकर 3,15,653.33 करोड़ रुपये रह गया. कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट वैल्युएशन 30,695.43 करोड़ रुपये घटकर 3,53,081.63 करोड़ रुपये रह गई. SBI के बाजार मूल्यांकन में 8,166.02 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,48,138.34 करोड़ रुपये पर आ गया.

