Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»2021 Jeep Compass भारत में लॉन्च
    ऑटोमोबाइल

    2021 Jeep Compass भारत में लॉन्च

    Finance KhabarBy Finance KhabarJanuary 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में 2021 Jeep Compass को लॉन्च कर दिया गया है. इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 16.99 लाख से 24.49 लाख रुपये तक है.

    कंपास 2021 मॉडल को लुक में हल्के बदलाव के साथ उतारा गया है. SUV में जीप की सिग्नेचर 7 स्लॉट ​​ग्रिल में फ्रंट कैमरा फिट है. LED प्रॉजेक्टर हैडलैंप्स की डिजाइन में थोड़ा बदलाव है, इंटीग्रेटेड LED DRLs, नए फ्रंट बंपर, नई स्किड प्लेट और फॉग लैंप की नई पोजिशनिंग आदि बदलाव भी हैं. नई जीप कंपास में डायमंड कट फिनिश के साथ नई डिजाइन वाले नए 5 स्पोक अलॉय व्हील्स हैं. रियर की डिजाइन मौजूदा मॉडल के जैसी ही है, हालांकि अब एसयूवी में पावर्ड टेलगेट मिलेगा.

    2021 Jeep Compass SUV में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प दिए गए हैं. पेट्रोल इंजन 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट है, जो 163 hp पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. वहीं डीजल इंजन 2.0 लीटर मल्टीजेट टर्बो डीजल यूनिट है, जो 173 hp पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दोनों इंजन विकल्पों के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड तौर पर है. पेट्रोल इंजन के साथ 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमेटिक और डीजल इंजन के साथ 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प है. एसयूवी के हायर स्पेसिफिक वर्जन्स में फोर व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. ऑटो, स्नो, मड और सैंड टेरेन सेटिंग्स में से चुनाव किया जा सकता है.

    2021 जीप कंपास का पूरा केबिन बिल्कुल नया है. 2021 कंपास के नए टॉप ट्रिम S वेरिएंट्स में ऑल ब्लैक इंटीरियर के साथ प्रीमियम लुक दिया गया है. एसयूवी के अंदर UConnect 5 के साथ 10 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नया डैशबोर्ड है. इन्फोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है. नई स्टी​यरिंग व्हील, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ड्युअल पेन पैनोरैमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक 8 वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, 9 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, रिमोट कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स एसयूवी में मौजूद हैं, जो कि अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर उपलब्ध होंगे.

    2021 Jeep Compass में 50 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इनमें मैक्सिमम 6 एयरबैग्स, पैनिक ​ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक रोल ओवर मिटीगेशन, रेडी अलर्ट ब्रेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल होल्ड, हिल डेसेंट कंट्रोल, ऑटो होल्ड शामिल हैं.

    2021 Jeep Compass
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleiPhone के लिए नया iOS 14.4 अपडेट जारी
    Next Article शेयर बाजार में और गिरावट, सेंसेक्स 536 अंक लुढ़का
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.