Close Menu
    What's Hot

    In-Depth Study Report on Slot Lair Casino

    June 10, 2026

    Fortgeschrittene Strategien für den Casino-Erfolg So maximieren Sie Ihre Gewinne

    June 10, 2026

    Casino etikette Die ungeschriebenen regeln für erfolgreiches spielen

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»क्या आपको अभी हाइब्रिड फंड में निवेश करना चाहिए?
    अन्य

    क्या आपको अभी हाइब्रिड फंड में निवेश करना चाहिए?

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 18, 2019Updated:August 27, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक ही प्रोडक्ट में इक्विटी, डेट और गोल्ड में लगा सकते हैं पैसा

    बाजार के उतार चढ़ाव देखकर बहुत से निवेशक नए निवेश को लेकर डरे हुए हैं. ऐसे में समय में बेहतर है कि निवेश वहां किए जाए जहां कम जोखिम के साथ सुरक्षित रिटर्न मिले. दूसरे एक्सपर्ट हमेशा यह सलाह देते हैं कि किसी एक जगह निवेश करने की बजाए अपना पोर्टफोलियो डाइवर्सिफाई रखें. अगर आप भी निवेश के लिए कोई ऐसा प्रोडक्ट खोज रहे है, जहां एक साथ ही इक्विटी, डेट और गोल्ड में निवेश का मौका मिले तो हाइब्रिड म्यूचूअल फंड बेहतर विकल्प हो सकते हैं. यह उन के लिए बेहतर विकल्प है, जो बाजार का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं.

    3 तरह के एसेट क्लास में निवेश

    हाइब्रिड म्यूचुअल फंड 3 तरह के एसेट क्लास में निवेश कर सकते हैं. इनमें इक्विटी, डेट और गोल्ड शामिल हैं. फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म BPN फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निगम का कहना है कि अगर निवेशक कंजर्वेटिव हैं और बाजार के उतार चढ़ाव का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं तो लंबी अवधि को ध्यान में रखकर एग्रेसिव हाइब्रिड स्कीमों में पैसा लगा सकते हैं. इक्विटी के अलावा डेट और गोल्ड में निवेश करने से बाजार का जोखिम यहां कम हो जाता है. म्यूचुअल फंड की ये कटेगिरी सुरक्षित और स्थिर रिटर्न दे सकती है. सेबी ने इन्हें 6 कटेगिरी में बांट दिया है, जिससे निवेश पहले से आसान हो गया है.

    हाइब्रिड फंड की अलग-अलग ​कटेगिरी

    एग्रेसिव हाइब्रिड फंड: म्यूचुअल फंड की इस कटेगिरी में 65 से 80 फीसदी निवेश इक्विटी में होता है. वहीं, 20 से 35 फीसदी निवेश डेट में किया जाता है.

    बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड और एग्रेसिव हाइब्रिड फंड: बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड अपने कुल एसेट का करीब 40 से 60 फीसदी इक्विटी या डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हें. ये स्कीम आर्बिट्राज में निवेश नहीं कर सकती हैं.

    डायनेमिक एलोकेशन या बैलेंस्ड एडवांटेज फंड: म्यूचुअल फंड की ये स्कीम कुल निवेश का 100 फीसदी इक्विटी या डेट में निवेश कर सकती है. यह अपने निवेश का प्रबंधन डायनेमिक तरीके से करती है.

    मल्टी एसेट एलोकेशन फंड: म्यूचुअल फंड की इस कटेगिरी में इक्विटी, डेट और गोल्ड तीनों तरह के एसेट क्लास में निवेश किया जा सकता है. इसमें 65 फीसदी निवेश इक्विटी में, 20 से 25 फीसदी निवेश डेट में और 10 से 15 फीसदी निवेश गोल्ड में किया जाता है.

    आर्बिट्राज फंड्स: इन्हें अपने कुल एसेट का कम से कम 65 फीसदी इक्विटी या इक्विटी से जुड़े साधनों में निवेश करना होता है.

    इक्विटी सेविंग्स फंड्स: म्यूचुअल फंड की ये स्कीम इक्विटी, डेट और आर्ब्रिट्राज में निवेश करती है. कुल एसेट का कम से कम 65 फीसदी शेयरों में निवेश करना होगा. इसी तरह कम से कम 10 फीसदी निवेश डेट में करना होता है.

    5 साल में बेस्ट रिटर्न देने वाले हाइब्रिड फंड

    फंड                                                               रिटर्न

    SBI इक्विटी हाइब्रिड फंड                              11.11%
    DSP इक्विटी एंड बांड फंड                            10.89%

    HDFC इक्विटी हाइब्रिड फंड                         10.39%
    केनरा रोबेको इक्व्टिी हाइब्रिड फंड                10.23%
    ICICI प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड           10.11%

    निवेश म्यूचूअल फंड हाइब्रिड फंड
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleइनकम टैक्स नोटिस से घबराएं नहीं
    Next Article हेल्थ अच्छी तो वेल्थ भी होगी बेहतर
    Finance Khabar

    Related Posts

    Strategii de ruletă VIP pentru jucătorii experimentați

    June 10, 2026

    Обзор рынка виртуальных игровых заведений в Польше

    June 10, 2026

    Welche Steroide sind am sichersten für Bodybuilding-Anfänger?

    June 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Strategii de ruletă VIP pentru jucătorii experimentați
    June 10, 2026
    Обзор рынка виртуальных игровых заведений в Польше
    June 10, 2026
    Welche Steroide sind am sichersten für Bodybuilding-Anfänger?
    June 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.