नई दिल्ली: मंगलवार को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक और निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक की डिजिटल ट्रांजेक्शन में कुछ दिक्कतें देखने को मिलीं। लोगों की तरफ से किए गए डिजिटल ट्रांजेक्शन फेल होने की खबरें आने लगीं। इस समस्या ने एक बार फिर इन बैंकों के आईटी सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञ तो ये भी सुझाव देने लगे हैं कि इन बैंकों को अपने आईटी सिस्टम में और निवेश करने की जरूरत है। अभी पिछले ही महीने एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को ऐसी ही दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
भारतीय स्टेट बैंक एक ग्राहक ने एसबीआई से की गई ट्रांजेक्शन फेल होने की शिकायत करते हुए ये प्रिंट शॉट भी भेजा है। यह ट्रांजेक्शन उस ग्राहक ने पेटीएम पर की है, जिसमें मैसेज आया कि आपका बैंक (भारतीय स्टेट बैंक) अभी कुछ दिक्कतों का सामना कर रहा है।

