इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने जारी बयान में कहा है कि बैंक अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिटेल प्रोडक्ट्स जैसे हाउसिंग लोन (Housing Loan) और पर्सनल लोन (Personal Loan) की सुविधा शुरू करेगा.
होम (Home) और पर्सनल लोन (Personal Loan) लेने वालों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही लोगों को घर खरीदने के लिए मिलेगा. 59 मिनट में लोन सार्वजनिक क्षेत्र (PSU) के इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने जारी बयान में कहा है कि बैंक अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिटेल प्रोडक्ट्स जैसे हाउसिंग लोन (Housing Loan) और पर्सनल लोन (Personal Loan) की सुविधा शुरू करेगा. बता दें कि फिलहाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) सेक्टर को 59 मिनट लोन पोर्टल के जरिए आसानी से लोन मिलता है.
बैंक ने घटाया MCLR
रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट (Repo Rate) में कटौती के बाद IOB ने अपना MCLR भी 10 से लेकर के 15 bps तक घटाया है. नई दरें 10 अगस्त से लागू हो चुकी है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, IOB ने कहा है कि वो SBI की तरह MCLR में होम लोन लेने वाले रिटेल ग्राहकों के लिए भी एक्सटर्नल बेंचमार्क रेपो रेट से लिंक करने जा रहा है.
बैंकों ने दिया था सरकार को प्रस्ताव
बता दें कि सरकारी बैंकों के चेयरमैन, एमडी और सीईओ के साथ बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिटेल ग्राहकों को 59 मिनट में होम और पर्सनल लोन देने का प्रस्ताव दिया था. बैंकों ने प्रस्ताव दिया है कि इस तरह का एक पोर्टल रिटेल ग्राहकों के लिए भी शुरू किया जाए, जिससे उनको आसानी से होम, ऑटो और पर्सनल लोन मिल सके. ऐसा करने से अर्थव्यवस्था को रफ्तार बढ़ेगी और मांग बढ़ने से ऑटो, रियल इस्टेट और इलेक्ट्रोनिक्स सेक्टर्स को ज्यादा फायदा मिलेगा. वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव पर गौर कर रहा है.
फिलहाल इस तरह की सुविधा केवल छोटे कारोबारियों को मिलती है, जो psbloansin59minutes.com से आसानी से एक से 5 करोड़ रुपये तक का लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
8.5 फीसदी है ब्याज दर
योजना का दायरा बढ़ाने के लिए एसबीआई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, कॉरपोरेशन बैंक और आंध्र बैंक ने करार किया है. लोन इन 59 मिनट पोर्टल पर इन बैंकों का चुनाव करने वाले कारोबारियों को अब योजना के तहत पांच करोड़ की राशि का लोन एक घंटे में पास हो जाएगा. इस तरह के कर्ज पर ब्याज की शुरुआत 8.5 फीसदी से होती है.

