मुंबई: एनवॉयरमेंट, सोशल और गवर्नेंस (ESG) थीम पर एक और म्यूचुअल फंड ने फोकस किया है। देश के बड़े फंड हाउसों में से एक, आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड (Aditya Birla Sun Life Mutual Fund) ने ESG NFO लांच किया है। यह NFO 4 दिसंबर को खुला है और 18 को बंद होगा। इससे पहले देश के 5 म्यूचुअल फंड हाउसों ने इस थीम पर NFO लांच किया था।
कंपनी की ओर से जारी प्रेस बयान के मुताबिक फंड हाउस ने ईएसजी स्कोर और रेटिंग के लिए लीडिंग ग्लोबल ESG रिसर्च प्रदाता सस्टेनालिटिक्स के साथ पार्टनरशिप किया है। हर कंपनी का स्कोर ईएसजी के 3 प्वाइंट पर होगा। यह स्कीम फंड के नेट असेट्स का 35 पर्सेंट हिस्सा इंटरनेशनल सिक्योरिटीज में भी निवेश कर सकती है।
यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम (Open ended equity scheme) है। यह स्कीम उन कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगी, जो ईएसजी थीम का पालन करती हैं। फंड हाई क्वालिटी और निरंतर ग्रोथ वाली कंपनियों पर फोकस करेगा, जबकि जोखिम वाली कंपनियों से दूर रहेगा। यह फंड बेसिक फंडामेंटल विश्लेषण और फाइनेंशियल पैरामीटर्स के आधार पर स्टॉक का चयन करेगा।

