Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»तीन हफ्ते में जीएसटी फ्रॉड के मामले में 104 गिरफ्तार
    अन्य

    तीन हफ्ते में जीएसटी फ्रॉड के मामले में 104 गिरफ्तार

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    GST कलेक्शन 9 महीनें में पहली बार 1 लाख करोड़ के नीचे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: पिछले कुछ समय में सरकार जीएसटी फ्रॉड को लेकर गंभीर हो गई है और धोखाधड़ी करने वालों की तलाश तेज कर दी है. डायरेक्टरोट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने पिछले तीन हफ्तों में ही देश भर में की गई कार्रवाई के दौरान टैक्स क्रेडिट फ्रॉड के 1161 मामले पकड़े हैं. इन मामलों से जुड़े 104 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह जानकारी ऑफिसियल सोर्सेज के हवाले से मिली है. इसके अलावा पूरी कार्रवाई के दौरान देश भर में जीएसटी रजिस्ट्रेशन वाली 3479 फर्जी कंपनियों का भी पता चला है.

    इस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों की संख्या के अलावा फर्जीवाड़े की भयावहता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि इनमें से एक शख्स को 520 करोड़ के फर्जी इनवॉयस स्कैम में गिरफ्तार किया गया है. उसके मजबूत राजनीतिक संबंध भी हैं. मजबूत लीगल सपोर्ट के बावजूद उसे जमानत भी नहीं हो पाई. यह शख्स महाराष्ट्र के एक विधायक का बेटा सुनील गुट्टे है. गुट्टे की जमानत के लिए कई वरिष्ठ वकीलों ने कोशिश की थी लेकिन अदालत ने इनकार कर दिया.

    जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले शुक्रवार को ही 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन्हें 114 फर्जी कंपनियों से जुड़े 65 मामलों में गिरफ्तार किया गया है. ये फर्जी कंपनियां सर्कुलर ट्रेडिंग का काम करती थी. यहां ढेर सारी कंपनियों के लिए इनवॉयस जारी होते थे और कभी-कभी एक ही कंपनियों के लिए कई इनवॉयस जारी होते थे. ये इनवॉयस बिनी किसी वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति के जारी होते थे. यानी पूरा कारोबार सिर्फ कागजों पर ही चलता था.

    gst fraud
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअदार पूनावाला बने Asian of the Year
    Next Article क्यूआईपी के लिए रोड शो करेगा PNB
    Finance Khabar

    Related Posts

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.