Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»मोटोरोला ने लांच किया भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
    टेलीकॉम

    मोटोरोला ने लांच किया भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोटोरोला ने भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन ‘Moto G 5G’ लॉन्च कर दिया है. Moto G 5G हालांकि भारत में मोटोरोला का पहला 5G फोन नहीं है. इससे पहले मोटोरोला Razr 5G लॉन्च कर चुका है. Moto G 5g की कीमत कम होने से भारतीय बाजार में ज्यादातर लोग 5जी स्मार्टफोन खरीदने की ओर आकर्षित होंगे. Moto G 5G यूरोप के चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध है. मोटोरोला की ओर से जारी बयान के अनुसार, Moto G 5G स्मार्टफोन 11 ग्लोबल 5G नेटवर्क बैंड को सपोर्ट करता है. इससे भारत में लॉन्च हुए किसी भी सब 6 5जी बैंड पर यह फोन काम करेगा. इस फोन को दुनियाभर में उपलब्ध सब 6 बैंड के अनुरूप डेवलप किया गया है, यानी आप दुनियाभर में इस फोन पर 5जी सर्विस का लुत्फ उठा सकेंगे.

    मोटोरोला ने Moto G 5G को भारत में 20,999 रुपये लॉन्च किया है. हालांकि, यदि आपके पास HDFC बैंक का कार्ड है तो यह आपके लिए 1000 रुपये सस्ता पड़ेगा. यानी एचडीएफसी बैंक के कार्डधारक इस फोन को 19,999 रुपये में खरीद सकेंगे.

    Moto G 5G फोन में 6.7 इंच का 1080p+ IPS LCD डिस्प्ले 20:9 अस्पेक्ट रेश्यो के साथ मौजूद है. स्मार्टफोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6GB की रैम और 128GB तक का स्टोरेज मिलेगा. स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसके अलावा मोटोरोला के फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

    Moto G 5G में बेहतर फोटोग्राफी की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है. इसमें ट्रिपल रीयर कैमरा है. इसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा. फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा. Moto G 5G स्मार्टफोन की बॉडी प्लास्टिक है, हालांकि इसकी क्वालिटी ठीक है. यह दो कलर, वोल्केनिक ग्रे और फ्रोस्टेड सिल्वर में उपलब्ध होगा.

    Moto G 5G स्मार्टफोन की बिकी भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए 7 दिसंबर से शुरू होगी. एक खासबात यह भी है कि फ्लिपकार्ट Moto G 5G के लिए 20,999 रुपये की कीमत को ‘स्पेशल’ प्राइस बता रहा है. इसकी वास्तविक कीमत 24,999 रुपये दर्ज है. इतनी ही कीमत OnePlus Nord की भी है, जो कि भारत में Moto G 5G के लॉन्च होने से पहले सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन था.

    motorola
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleIPO में निवेश अब Paytm मनी से, जानिए कैसे
    Next Article अगले दो साल में भारत में बैंकों की पूंजी घटेगी : मूडीज
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026
    Exploring Janitor AI: Innovative Solutions in Janitorial Work)
    September 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.