कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत समेत पूरी दुनिया में वैक्सीन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीन शहरों का दौरा किया. वे पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी गए. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि वह अगले दो हफ्तों में Covishield वैक्सीन के इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया में हैं.
उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री को वैक्सीन और वैक्सीन के उत्पादन के बारे में काफी जानकारी है. वे काफे चकित थे कि उन्हें क्या-क्या पहले से पता है. उन्हें समझाने के लिए बहुत कम था. केवल इसकी डिटेल बताने के लिए थी कि अलग-अलग वैक्सीन को आगे चलकर किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
पूनावाला ने कहा कि फिलहाल वर्तमान में उनके पास कुछ लिखित में नहीं है कि कितने डोज खरीदे जाएंगे लेकिन संकेत है कि जुलाई 2021 तक वह 300 से 400 मिलियन होंगे. उन्होंने बताया कि उन्होंने पूणे में सबसे बड़ी महामारी फैसिलिटी को विकसित किया है और नया कैंपस मंडरी में है. वे भी पीएम को दिखाया गया जिसके साथ फैसिलिटी का टूर और विस्तृत में चर्चा भी की गई.

