Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल के लिए अब पहले लगाना होगा ज़ीरो
    अन्य

    लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल के लिए अब पहले लगाना होगा ज़ीरो

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगले साल 15 जनवरी से देश में लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का तरीका बदलने वाला है. 15 जनवरी 2021 से फिक्स्ड फोन से मोबाइल पर की जाने वाली हर कॉल के लिए मोबाइल नंबर से पहले ‘0’ लगाना जरूरी होगा. यह जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस ने दी है. बता दें कि एक दिन पहले ही लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने ​के लिए पहले 0 लगाने की व्यवस्था की घोषणा की गई थी लेकिन यह कब से अमल में आएगी, इसकी तय तारीख का खुलासा नहीं किया गया था. हालांकि नई व्यवस्था को लागू करने के लिए टेलिकॉम विभाग ने कंपनियों को 1 जनवरी तक जरूरी इंतजाम करने के लिए कहा था.

    अब मंत्रालय ने घोषणा कर दी है कि नई व्यवस्था 15 जनवरी से अमल में आने वाली है. इस बारे में जानकारी दे दी है. साथ में मंत्रालय ने यह भी कहा है कि लैंडलाइन से लैंडलाइन, मोबाइल से लैंडलाइन और मोबाइल से मोबाइल पर कॉल करने के लिए डायलिंग प्लान में कोई बदलाव नहीं होगा. लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर से पहले 0 लगाने का प्रस्ताव रेगुलेटर ट्राई का था, जिसे टेलिकॉम विभाग ने मान लिया है. इस कदम से टेलिकॉम सेवाओं के लिए पर्याप्त नंबर हो सकेंगे.

    डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम (DoT) ने 20 नवंबर को जारी सर्कुलर में कहा है कि फिक्स्ड लाइन स्विच में उपयुक्त एलान किया जाए, जिससे फिक्स्ड लाइन सब्सक्राइबर्स को सभी फिक्स्ड से मोबाइल कॉल के लिए आगे 0 डायल करने की जरूरत के बारे में बताया जाए. एलान को तब चलाया जाना चाहिए, जब भी सब्सक्राइबर पहले 0 लगाए बिना फिक्स्ड से मोबाइल कॉल को डायल करे.

    mobile
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article43 चीनी मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगाने का चीन ने किया विरोध
    Next Article 27 नवंबर से LVB के सभी ब्रांच डीबीएस बैंक के नाम से ऑपरेट होंगे
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.