Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»मिडकैप, स्मालकैप शेयर दिसंबर में सेंसेक्स को करा सकते हैं 50 हज़ार के पार: मॉर्गन स्टैनले
    इक्विटीज

    मिडकैप, स्मालकैप शेयर दिसंबर में सेंसेक्स को करा सकते हैं 50 हज़ार के पार: मॉर्गन स्टैनले

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शेयर बाजार रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है. बाजार की यह रैली आगे भी जारी रहने वाली है. मॉर्गन स्टैनले ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सेंसेक्स दिसंबर 2021 तक 50 हजार तक पहुंच सकता है. रिपार्ट के अनुसार 2021 में लॉर्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मालकैप में ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने पहले जून 2021 तक 37300 का लक्ष्य दिया था. अब उसे मौजूदा स्तरों से 15 फीसदी की तेज़ी का अनुमान है. मॉर्गन स्टैनले का मानना है कि बाजार में और तेजी आएगी.

    मॉर्गन स्टैनले के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट रिदम देसाई और शीला राठी के अनुसार ब्रॉडर मार्केट, जिसमें मिडकैप और स्मालकैप भी शामिल हैं, का प्रदर्शन आने वाले साल में लॉर्जकैप से बेहतर रह सकता है. ग्रोथ साइकिल के रिटर्न के साथ ही कंपनियों के मुनाफे में बढ़ोत्तरी होगी और बाजार का मार्केट कैप बढ़ेगा. उन्होंने लिखा है कि कोविद-19 संक्रमण का पीक बीत चुका है. अब हाई फ्रीक्वेंसी ग्रोथ इंडीकेटर्स मजबूत नजर आ रहे हैं. सरकार की पॉलिसी बेहतर रही है, भारतीय कंपनियों में बिजनेस एक्टिविटी बढ़ रही है. इस तरह से आगे बेहतर ग्रोथ की संभावना मजबूत हुई है.

    बुल केस में जहां वायरस की स्थिति में सुधार होता है, ग्रोथ में सस्टेन रिकवरी रहती है और ग्लोबल स्टीमुलस एसेट प्राइस को सपोर्ट करते हैं तो सेंसेक्स 2021 के अंत तक 50 हजार का स्तर देख सकता है. इसी तरह बियरिश केस में अगर वायरस 2021 में भी तेज गति से फैलता है, सरकारी पॉलिसी सही से लागू नहीं हो पाती हैं और ग्रोथ लड़खड़ा जाता है, तो सेंसेक्स 37 हजार का स्तर देख सकता है.

    रिपोर्ट के अनुसार भारतीय शेयर बाजार उभरते हुए अन्य बाजारों की तुलना में आकर्षक दिख रहा है. अर्निंग साइकिल में सुधार हुआ है, जिससे आकर्षण बढ़ा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह से बेहतर अर्निंग साइकियल और पॉलिसी मोमेंटम से बाजार में निवेशक आकर्षित होंगे. मॉर्गन स्टैनले ने मजबूत घरेलू कंपनियों के शेयरों के साथ रेट सेंसिटिव शेयर खरीदने की सलाह दी है. रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में मिडकैप और स्मालकैप पर फोकस में रहने की संभावना है. जीडीपी और मनी सप्लाई के सापेक्ष इनका वैल्युएशन आकर्षक दिख रहा है. इनका प्रदर्शन आगे लार्जकैप शेयरों के मुकाबले बेहतर रह सकता है.

    morgen
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमाइक्रोसॉफ्ट ने भारत में लांच किया Surface Go 2, Surface Book 3
    Next Article लक्ष्मी विलास बैंक में 30 दिनों के लिए मोरेटोरियम में, निकासी पर सीमा
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.