नई दिल्ली: दिसंबर डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 50986 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 55 रुपये की गिरावट के साथ 50931 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही इसने 50150 रुपये का न्यूनतम स्तर और 50985 रुपये का उच्चतम स्तर छू लिया। शाम करीब साढ़े छह यह 546 रुपये की गिरावट के साथ 50440 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। फरवरी डिलीवरी वाला सोना भी 501 रुपये की गिरावट के साथ 50537 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
इससे पहले दिवाली दीवाली और धनतेरस के मौके पर त्योहारी मांग बढ़ने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 241 रुपये बढ़कर 50,425 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी। गुरुवार को सोना 50,184 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिवाला से पहले धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी सहित अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की खरीद को शुभ माना जाता है। वैश्विक बाजार में, सोना तेजी के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस हो गया तथा चांदी 24.32 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

