Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»सेंसेक्स 680 अंक मजबूत, निफ्टी 12631 पर
    इक्विटीज

    सेंसेक्स 680 अंक मजबूत, निफ्टी 12631 पर

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    शेयर मार्केट में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी शानदार तेजी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की दूसरे दिन लगातार रिकॉर्ड क्लोजिंग रही है. निफ्टी पहली बार 12600 के पार और सेंसेक्स 43300 के पार बंद हुआ है. आज के कारोबार में सेंसेक्स में 680 अंकों की तेजी रही है और यह 43278 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 170 अंकों की तेजी के साथ 12631 के स्तर पर बंद हुआ. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में आज तेजी देखी गई है. वहीं आईटी और फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक आज के टॉप गेनर्स रहे हैं. वहीं टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक आज के टॉप लूजर्स रहे हैं. इसके पहले सोमवार को शेयर बाजार 200 ट्रेडिंग सेशन बाद अपने नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा. ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट की बात करें तो कल डाउ जोंस में 830 अंकों से ज्यादा तेजी रही. वहीं आज एशियाई बाजारों में भी बढ़त रही है.

    बजाज फाइनेंस में 9 फीसदी तेजी रही है और इंडसइंड बैंक में करीब 8 फीसदी की तेजी रही है. LT, बजाज फिनसर्व, HDFC, SBI, ICICI बैंक, HDFC बैंक और ओएनजीसी आज के टॉप गेनर्स रहे हैं. वहीं, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक में 5 से 6 फीसदी गिरावट रही है. नेस्ले इंडिया, इंफोसिस, सनफार्मा और टीसीएस आज के टॉप लूजर्स रहे हैं.

    आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में खरीददारी है. निफ्टी पर प्रमुख 11 इंडेक्स में से 9 हरे निशान में बंद हुए हैं. बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 4 फीसदी के करीब तेजी देखने को मिली है. आईटी इंडेक्स में 3.86 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 4.11 फीसदी के करीब कमजोरी रही है. आटो, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए हैं.

    sensex
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleCARE ने बढ़ाई यस बैंक की रेटिंग
    Next Article भारत में महंगी होने वाली हैं Audi की कारें
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.