Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»टर्म इंश्योरेंस प्लान को ऑनलाइन खरीदने के फायदे
    इंश्योरेंस

    टर्म इंश्योरेंस प्लान को ऑनलाइन खरीदने के फायदे

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 8, 2020Updated:November 8, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    term_insurance plan
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Santosh-Agarwal-Head-of-Life-Insurance-Policybazaar.com-3

    संतोष अग्रवाल,चीफ बिजनेस ऑफिसर, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीबाजार.कॉम

    दुनिया भर के देश अब तक कोविड-19 महामारी से लड़ रहे हैं, जिसने 45 मिलियन से अधिक लोगों को संक्रमित किया है। इनमें से अधिकतर मामले अमेरिका और भारत में दर्ज किए गए हैं। ऐसी अनिश्चितता वाले दौर में हमारी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं, जिस पर हमें ज़रूर गौर करना चाहिए। मौजूदा महामारी ने यह बता दिया है कि जीवन में कभी भी, कुछ भी हो सकता है और हमें किसी भी मुसीबत के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए, चाहे वो कितनी भी बड़ी, कितनी भी गंभीर क्यों ना हो। हालांकि, ऐसी परिस्थितियों में कई लोग यह समझ नहीं पाते कि कोविड-19 जैसी अचानक पैदा होने वाली महामारी के दौरान सुरक्षित कैसे रहें। वैसे तो हमारी सरकार स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन कुछ चीज़ें हर व्यक्ति को अपनी ओर से भी करनी होंगी और वह है अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखना।

    अपने परिवार को ऐसे अनिश्चित दौर में आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए एक टर्म इंश्योरेंस प्लान में निवेश करना महत्वपूर्ण है। एक टर्म इंश्योरेंस प्लान आपको अपने परिवार को आर्थिक तंगी से सुरक्षित रखने हेतु सुरक्षा प्रदान करता है, जो कि आपकी असमय मृत्यु जैसी दुखद घटना के वक्त उनका साथ देगा। एक अच्छी बात यह भी है कि आज के दौर में अपनी पसंद के टर्म इंश्योरेंस प्लान में निवेश करना बेहद आसान हो गया है।

    एक वक्त हुआ करता था जब टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान खरीदना आज की तरह आसान और सुविधाजनक नहीं होता था। इसे खरीदने के लिए लंबी-चौड़ी कागजी प्रक्रिया और इंश्योरेंस एजेंट से कई मुलाकातों की ज़रूरत होती थी ताकि पहले प्रोडक्ट के बारे में ठीक से समझें और फिर प्लान खरीदने की प्रक्रिया को पूरी करें। लेकिन अब, आधुनिक तकनीक के विकास से भारत में टर्म लाइफ इंश्योरेंस खरीदने की प्रक्रिया पूरी तरह बदल चुकी है। टर्म लाइफ इंश्योरेंस के लिए आवेदन करने से लेकर, इसके रिन्युअल और आगे चलकर क्लेम फाइल करना अब बेहद सरल बन गया है क्योंकि अब अधिकतर काम डिजिटल माध्यमों के जरिये होते हैं। बस कुछ ही क्लिक करके अब आप टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकते हैं, इसे रिन्यु कर सकते हैं और अपनी पॉलिसी पर क्लेम फाइल कर सकते हैं। इससे ग्राहक और इंश्योरेंस कंपनी दोनों के लिए, चीज़ें पहले से आसान हो गई है। हम यहां आपको बताएंगे कि टर्म लाइफ इंश्योरेंस को ऑनलाइन खरीदने के क्या बड़े फायदे हैं।

    किफायती दाम

    टर्म लाइफ इंश्योरेंस को ऑनलाइन खरीदने का एक सबसे बड़ा फायदा इसका कम प्रीमियम है। विभिन्न रिसर्च में यह सामने आया है कि ऑफलाइन खरीदने की तुलना में ऑनलाइन टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान की कीमत 5-15 प्रतिशत कम हो सकती है। कीमत कम होने का प्रमुख कारण यह है कि इस खरीदारी में इंश्योरेंस कंपनी और ग्राहक के बीच कोई बीमा एजेंट या सलाहकार नहीं होता इसलिए यहां कोई कमिशन नहीं देना पड़ता या फिर बेहद मामूली राशि देनी होती है। इसके साथ ही कई इंश्योरेंस कंपनियां ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने वाले लोगों को प्रीमियम पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी ऑफर करती हैं।  

    विभिन्न प्लान की तुलना करें और फिर खरीदें

    टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन खरीदने का एक और फायदा यह है कि आप ऑनलाइन उपलब्ध अन्य प्लान्स की आपस में तुलना करके, अपने लिए एक उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं। आप विभिन्न प्लान्स के प्रीमियम, सम एश्योर्ड और पॉलिसी में पेश किये जाने वाले फीचर तथा अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनियों के क्लेम सेटलमेंट रेश्यो के आधार पर कर उनकी तुलना सकते हैं। यह जान लें कि क्लेम सेटलमेंट रेश्यो टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियों में अहम भूमिका निभाता है। भारत में कुछ प्रमुख ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस हैं जो आपको विभिन्न पहलूओं के आधार पर अलग-अलग प्लान की तुलना करने की सुविधा देते हैं, जिससे आपके पैसों की बचत भी होती है।

    शारीरिक मेडिकल टेस्ट के बिना पॉलिसी खरीदें

    अगर आप ऑनलाइन पॉलिसी खरीद रहे हैं, तो इंश्योरेंस कंपनियां आपको अनिवार्य शारीरिक मेडिकल टेस्ट के बिना एक टर्म लाइफ इंशयोरेंस पॉलिसी खरीदने का अधिकार देती हैं। इसके लिए इंश्योरेंस कंपनियों ने टर्म इंश्योरेंस के तहत टेलिमेडिकल सेवा शुरु की है, जिसमें ग्रेजुएट एवं उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले ग्राहक टेलिमेडिकल के जरिये एक पॉलिसी खरीद सकते हैं। इस सुविधा में रु. 2 करोड़ तक के सम एश्योर्ड वाली पॉलिसी खरीदी जा सकती है। टेलिमेडिकल प्रक्रिया के अंतर्गत इंश्योरेंस कंपनी से जुड़ा एक डॉक्टर ग्राहक को फोन करके उनकी मौजूदा मेडिकल हिस्ट्री और स्वास्थ स्थिति को समझता है। यह टेलिमेडिकल प्रक्रिया पूरी तरह से IRDAI द्वारा नियंत्रित है और ग्राहक के नज़रिये से पूरी तरह विश्वसनीय भी है।

    समय की बचत और पारदर्शी प्रक्रिया

    एक टर्म इंश्योरेंस प्लान ऑनलाइन खरीदने पर काफी समय बचता है क्योंकि टर्म प्लान के लिए ऑनलाइन आवदेन करते वक्त कोई भी कागजी प्रक्रिया नहीं करनी होती। यहां सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होती है जिससे समय के साथ ही मेहनत भी बचती है। इसके लिए आपको इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस जाने और वहां ज़रूरी दस्तावेज पहुंचाने की ज़रूरत नहीं होती। साथ ही, जब आप ऑनलाइन जाकर एक टर्म प्लान खरीदते हैं, तो इसकी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होती है और इंश्योरेंस कंपनी एवं आपके बीच एक विश्वास होता है। ऑनलाइन खरीदारी के वक्त इंश्योरेंस कंपनी आपकी पॉलिसी के सभी इन्क्लूज़न, एक्सक्लूज़न और पॉलिसी दस्तावेजों से जुड़े अन्य ज़रूरी विवरण सही प्रकार से बताती है। जब आपको कोई शंका या संदेह हो तो आप कभी भी पॉलिसी के नियम एवं शर्तों को पढ़ सकते हैं।

    टर्म इंश्योरेंस प्लान
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleजेफ बेजोस और मुकेश अंबानी का विवाद अब दिल्ली हाईकोर्ट के द्वार
    Next Article टॉप 10 कंपनियों में से 9 का m-cap 2.30 लाख करोड़ रु बढ़ा
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.