Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»Apache RTR 200 4V का नया अवतार
    ऑटोमोबाइल

    Apache RTR 200 4V का नया अवतार

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी Apache RTR 200 4V बाइक का नया वर्जन लॉन्च किया है. इसमें अब राइडर को 3 राइडिंग मोड— स्पोर्ट, अर्बन और रेन भी मिलेंगे. बाइक की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 1.31 लाख रुपये है. यह कीमत बाइक के पुराने वर्जन की कीमत से 1000 रुपये ज्यादा है. नई 2021 TVS Apache RTR 200 4V में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स हैं. नए मॉडल ने अतिरिक्त फीचर्स के साथ पिछले वर्जन को रिप्लेस किया है.

    2021 Apache RTR 200 4V को तीन रंगों ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और बिल्कुल नए मैट ब्लू में पेश किया गया है. मोड्स को राइड स्विच के जरिए बदला जा सकता है. बाइक में सेगमेंट फर्स्ट फीचर Showa एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन का इस्तेमाल हुआ है. इसके अलावा 3 स्टेप एडजस्टमेंट के साथ एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक ​लीवर फीचर भी हैं.

    2021 Apache RTR 200 4V में 197.7cc, सिंगल सिलिंडर, ऑयल कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है. इंजन स्पोर्ट मोड में 20.5 hp पावर 17.25 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. अर्बन और रेन मोड्स में पावर और टॉर्क आउटपुट 17 hp और 16.5 Nm है. बाइक में स्लिपर क्लच के साथ 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है.

    पुराने वर्जन की तरह Apache RTR 200 4V के नए वर्जन में भी TVS Smart Xonnect रहेगा, जिससे राइडर अपने स्मार्टफोन को ब्लूटूथ के जरिए बाइक से कनेक्ट कर सकता है. बाइक सिंगल और ड्युअल चैनल ABS वेरिएंट में उपलब्ध है. नई 2021 TVS Apache RTR 200 4V की बुकिंग और डिलीवरी बुधवार से ही शुरू हो गई है.

    tvs
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article7 माह के बाद सर्विस सेक्टर में लौटी ग्रोथ
    Next Article सेंसेक्स 355 अंकों की बढ़त के साथ 40,616 पर बंद
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.