Close Menu
    What's Hot

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»13 साल के हाई पर मैन्युफैक्चरिंग PMI
    अन्य

    13 साल के हाई पर मैन्युफैक्चरिंग PMI

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    pmi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: मोदी सरकार के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर है. अक्टूबर महीने में मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी पूरे दशक में सबसे ज्यादा रही है. यहां तक कि यह 13 साल के हाई 58.9 पर रही है. यह मांग सुधरने का संकेत है. डिमांड में तेजी से मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी को बूस्ट मिला है. बता दें कि कोरोना संकट के दौर में डिमांड बुरी तरह से प्रभावित हुई थी, जिसका देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर हुआ. फिलहाल पीएमआई डाटा से बेहतर उम्मीद जग रही है.

    सोमवार को जारी आईएचएस मार्किट मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई सर्वे के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई इंडेक्स अक्टूबर में 58.9 रहा है. अक्टूबर 2007 के बाद यह इसका सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं, सितंबर 2020 में यह 56.8 अंक था. यह लगातार तीसरा महीना है जब मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में लगातार ग्रोथ आई है. इससे प्रोडक्टशन और जॉब एक्टिविटी में भी तेजी दिखाई दे रही है. पीएमआई का 50 अंक से ऊपर रहना गतिविधियों में विस्तार, जबकि 50 अंक से नीचे रहना गिरावट के रुख को दर्शाता है.

    आईएचएस मार्किट की इकोनॉमिक्स एसोसिएट डायरेक्टर पॉलीन्ना डी लीमा का कहना है कि नए ऑर्डर और आउटपुट में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से इंडियन मैन्युफैक्चरर्स कोविड-19 के प्रभावों से उबर रहे हैं, जिन्हें साल के शुरूआती महीनों में बहुत ज्यादा दबाव झेलना पड़ा था. बिक्री में यह तेजी आने वाले महीनों में बरकरार रहेगा.

    ओवरआल डिमांड को ट्रैक करने वाले आउटपुट और नए ऑर्डर, दोनों में 12 साल से भी ज्यादा समय में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है. साथ ही फॉरेल डिमांड में भी दिसंबर 2014 के बाद से सबसे ज्यादा तेजी आई है. हालांकि यह लगातार 7वां महीना है ज​ब कंपनियों ने स्टाफ की संख्या में कटौती की है.

    PMI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleBajaj, TVS की बाईक बिक्री में इज़ाफ़ा
    Next Article डिस्काउंट पर शेयर बाजार में लिस्ट हुआ इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026
    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner
    June 13, 2026
    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner
    April 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.