Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»बैंक»बैंक आफ बड़ौदा को 1679 करोड़ रुपये का मुनाफा
    बैंक

    बैंक आफ बड़ौदा को 1679 करोड़ रुपये का मुनाफा

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    bob
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली| सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकल आधार पर 1,679 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। फंसे कर्ज के लिए प्रावधान कम होने से बैंक बेहतर मुनाफा हासिल करने में सफल रहा है।

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने दूसरी तिमाही (जुलाई- सितंबर 2020) के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकल मुनाफा 737 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बैंक को इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 864 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था। एकीकृत आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 1,771 करोड़ रुपये रहा है।

    बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के प्रबंध निदेशक और सीईओ संजीव चढ्ढा ने संवाददाताओं से कहा कि दूसरी तिमाही के परिणाम से स्पष्ट है कि पहली तिमाही के लॉकडाउन के बाद स्थिति में तेज सुधार आया है। यह सुधार फीस से होने वाली आय के कुछ प्रमुख मानदंडों में दिखाई देता है।

    उन्होंने कहा, “बैंक की फीस से होने वाली आय पहली तिमाही में काफी गिर गई थी, लेकिन दूसरी तिमाही में इसमें तीव्र वृद्धि दर्ज की गई। पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले भी इसमें तार्किक सुधार दर्ज किया गया है। यह हमारे ग्राहकों की गतिविधियों में बेहतरी को दर्शाता है। बैंक पहली तिमाही के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में पहुंचा है। बैंक कई मानदंडों के मामले में सामान्य दायरे के करीब पहुंच चुका है।

    आलोच्य अवधि के दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय 6.83 फीसद बढ़कर 7,508 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 7,028 करोड़ रुपये रही थी। बैंक का घरेलू स्तर पर शुद्ध ब्याज मार्जिन सुधरकर 2.96 फीसद हो गया वहीं वैश्विक मार्जिन 2.86 फीसद रहा। बैंक की फीस आधारित आय साल दर साल आधार पर 3.9 फीसद बढ़ गई जबकि पिछली तिमाही के मुकाबले उसमें 22.2 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई।

    बैंक आफ बड़ौदा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleइस ई-कॉमर्स पोर्टल पर नहीं बिकेगा चाइनीज सामान
    Next Article अमेजन ने सेबी से की फ्यूचर रिटेल की शिकायत
    Finance Khabar

    Related Posts

    SBI ने बदले IMPS चार्ज, 25,000 रुपये से ऊपर के ट्रांसफर पर लगेगी फीस

    August 14, 2025

    ICICI बैंक ने घटाई मिनिमम बैलेंस लिमिट, अब सिर्फ ₹15,000 रखने होंगे

    August 14, 2025

    क्रेडिट स्कोर की जानकारी अब और तेज़ चाहिए! RBI के डिप्टी गवर्नर ने दिया सुझाव

    July 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.