सरकारी कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन (RailTel) का आईपीओ के जरिए 700 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. इसके लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल किया है. रेलटेल कॉर्पोरेशन रेल मंत्रालय के तहत आता है. आईपीओ में 8.66 करोड़ शेयर नेट ऑफर होंगे. यह आईपीओ पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा.
इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर में आईसीआईसीआई सिक्यूरिटीज, आईडीबीआई कैपिटल, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं. रेलटेल देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शुमार है. यह एकमात्र कंपनी है, जिसके पास रेलवे ट्रैक के साथ-साथ ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क बिछाने का विशेष राइट ऑफ वे (RoW) है.
बता दें कि साल 2020 की पहली छमाही में जहां कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते आईपीओ का सूखा रहा, वहीं दूसरी छमाही में आईपीओ बाजार में तेज हलचल है. सितंबर से अबतक 4 कंपनियों के शेयर बाजार में लिसट हो चुके हैं. इनमें हैप्पिएस्ट माइंड्स, रूट मोबाइल, कैम्स और केमकॉन स्पेशिएलिटी शामिल हैं. वहीं इस साल 6 कंपनियों की लिसिटंग हो चुकी है, जबकि 4 की अगले 2 से 3 ट्रेडिंग डे में हो जाएगी.

