Close Menu
    What's Hot

    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत

    August 20, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»जीएसटी पोर्टल पर दो नई सुविधाएं
    अन्य

    जीएसटी पोर्टल पर दो नई सुविधाएं

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली में इस महीने मासिक रिटर्न दाखिल करना आम करदाताओं के लिए बेहतर अनुभवों से भरा होगा। जीएसटी नेटवर्क (GSTN) ने अपने पोर्टल पर रिटर्न को लिंक करने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की हैं, जिसका उद्देश्य जीएसटीआर-3बी की फाइलिंग प्रक्रिया को सरल बनाना है।

    आमतौर पर करदाता जीएसटीआर-3बी फाइल करते समय दो मुख्य समस्याओं का सामना करते हैं। ये उनकी लाइबिलिटी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से संबंधित होते हैं। अभी तक करदाताओं को इन दोनों आंकड़ों की गणना करने के लिए काफी समय खर्च करना पड़ता था। अब यह काम दो महत्वपूर्ण फ़ंक्शनैलिटी के माध्यम से सिस्टम द्वारा स्वतः पूरा कर लिया जाएगा।

    आउटवर्ड सप्लाई स्टेटमेंट मासिक जीएसटीआर-1 को फाइल करने के ठीक बाद सिस्टम ब्रेक-अप के साथ लाइबिलिटी की गणना करेगा और इसे करदाता के जीएसटीआर-3बी डैशबोर्ड पर पीडीएफ़ डॉक्यूमेंट के रूप में उपलब्ध कराएगा। मिलान के बाद इस डेटा का उपयोग जीएसटीआर-3बी दाखिल करने के लिए अगस्त 2020 और उसके बाद किया जा सकता है। इस समय यह यह सुविधा मासिक जीएसटीआर-1 फाइल करने वालों के लिए उपलब्ध है। त्रैमासिक रूप से जीएसटीआर-1 फाइल करने वालों के लिए यह फ़ंक्शनैलिटी अगले कुछ महीनों में उपलब्ध होगी।

    इस सुविधा के तहत सिस्टम टैक्सपेयर के सप्लायर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर इन्वाइस ब्रेक-अप के साथ आईटीसी स्टेटमेंट को ऑटो-जेनरेट करेगा। इसका मतलब यह है कि करदाता यह जान सकता है कि महीने के लिए कितना आईटीसी उपलब्ध है। इस उद्देश्य के लिए एक नया फॉर्म जीएसआर टी-2बी लॉन्च किया गया है। यह जीएसटीआर-2ए स्टेटमेंट से भिन्न है, क्योंकि 2बी एक स्टैटिक डाक्युमेंट है। इसे प्रत्येक महीने के लिए अगले महीने के 12वें दिन उपलब्ध कराया जाएगा।

    gst portal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleSkoda Rapid ऑटोमेटिक भारत में लॉन्च
    Next Article 2 लाख रुपये से कम के म्यूचुअल फंड ऑर्डर्स सेबी ने जारी किया नया नियम
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने पंजाब बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए शीघ्र क्लेम प्रक्रिया  की सुविधा प्रदान की
    September 22, 2025
    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया
    September 18, 2025
    एयरटेल की धोखाधड़ी विरोधी मुहिम से ग्राहकों को होनेवाले वित्तीय नुकसान में आई लगभग 70 फीसदी की कमी
    September 16, 2025

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.