नई दिल्ली: किया मोटर्स इंडिया ने आज अपनी नई सोनेट कॉम्पैक्ट एसयूवी को ग्लोबली अनवील कर दिया. कंपनी ने इस गाड़ी को कॉन्सेप्ट कार के तौर पर सबसे पहले Auto Expo 2020 में शोकेस किया था. किया मोटर्स का दावा है कि Sonet में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे. Sonet, किया मोटर्स का भारत में तीसरा मॉडल है. इससे पहले कंपनी Seltos और Carnival को भारत में लॉन्च कर चुकी है.
Kia Sonet का अपने सेगमेंट में जिन गाड़ियों से मुकाबला है, उनमें Hyundai Venue, Maruti Suzuki Vitara Brezza, Mahindra XUV300, Ford EcoSport और Tata Nexon प्रमुख हैं.
Kia Sonet भारत में दूसरी कार होगी, जिसमें IMT ट्रांसमिशन विकल्प मिलेगा. इंटलीजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (IMT), मैनुअल शिफ्ट लीवर के कंट्रोल से क्लचलेस गियर शिफ्टिंग उपलब्ध कराता है. इस ट्रांसमिशन विकल्प को हाल ही में हुंडई ने अपनी Venue में उपलब्ध कराया है. सोनेट में भी सेल्टोस की तरह UVO कनेक्टेड टेक्नोलॉजी होगी, जिससे कार 57 कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगी.

