Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»SBI के तिमाही लाभ में 35 प्रतिशत की गिरावट
    फीचर न्यूज

    SBI के तिमाही लाभ में 35 प्रतिशत की गिरावट

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    35 percent decline in SBI's quarterly profit
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय स्टेट बैंक के मुनाफे में बड़ी गिरावट आई है, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में SBI का एकल शुद्ध लाभ 35 फीसदी गिरकर 9,164 करोड़ रुपये रह गया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में SBI का शुद्ध लाभ 14,205 करोड़ रुपये था। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में SBI ने कहा कि दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,18,193 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 98,084 करोड़ रुपये थी. समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 1,06,734 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 86,616 करोड़ रुपये थी।

    बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि SBI के मुनाफे में बड़ी गिरावट का असर शेयर पर देखने को मिल सकता है. दिसंबर 2023 के अंत तक SBI की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (NPA) घटकर सकल ऋण का 2.42 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 3.14 प्रतिशत थी। इसी तरह, तीसरी तिमाही के अंत में शुद्ध NPA भी पिछले साल के 0.77 प्रतिशत से घटकर 0.64 प्रतिशत हो गया। समेकित आधार पर, दिसंबर 2023 तिमाही में SBI समूह का शुद्ध लाभ 29 प्रतिशत गिरकर 11,064 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में 15,477 करोड़ रुपये था।

    दिसंबर 2023 तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक ने SBI पेंशन फंड्स प्राइवेट लिमिटेड में SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (SBICAPS) की पूरी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया। इसके साथ ही SBI पेंशन फंड्स प्राइवेट लिमिटेड में बैंक की हिस्सेदारी 60 फीसदी से बढ़कर 80 फीसदी हो गई. यह डील 229.52 करोड़ रुपये में हुई थी.

    profit down results SBI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleआईडीबीआई बैंक बिक्री प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट
    Next Article जानिए देश के इन पांच बड़े बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा पर कितना मिलता है ब्याज
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.