दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने सोमवार को अपने लोकप्रिय स्कूटर Fascino S मॉडल को एक नए फीचर Answer Back के साथ भारत में लॉन्च किया। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 93,730 रुपये रखी है। कंपनी का यह प्रीमियम स्कूटर मॉडल आकर्षक मैट रेड और मैट ब्लैक कलर के साथ-साथ आकर्षक डार्क मैट ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Fascino S सभी यामाहा अधिकृत शोरूम पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा कि नए फीचर के साथ पेश किया गया यह स्कूटर ग्राहकों की संतुष्टि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, और स्कूटर सेगमेंट में नए मानक स्थापित करता है।
2024 Fascino S मॉडल के नए फीचर Answer Back का इस्तेमाल ग्राहक यामाहा के मोबाइल एप्लिकेशन ‘यामाहा स्कूटर Answer Back’ के जरिए कर सकते हैं। एप्लिकेशन के अंदर Answer Back बटन दबाकर सवार आसानी से अपने स्कूटर का पता लगा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह करीब दो सेकंड के लिए हॉर्न की आवाज के साथ बाएं और दाएं दोनों इंडिकेटर को सक्रिय करके प्रतिक्रिया करता है। सुविधा को बढ़ाता है और ग्राहकों के लिए यात्रा के अनुभव को और अधिक सुखद बनाता है। एप्लिकेशन को Google Play Store/App Store से आसानी से install किया जा सकता है।
फैसिनो एस मॉडल में यामाहा का अत्याधुनिक बीएस VI अनुपालक, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड (Fi), 125 सीसी ब्लू कोर हाइब्रिड इंजन है जिसमें स्मार्ट मोटर जेनरेटर है। यह इंजन को चुपचाप स्टार्ट करने में सक्षम बनाता है और शक्तिशाली पावर असिस्ट भी प्रदान करता है। मॉडल में नॉर्मल मोड और ट्रैफिक मोड सहित एक उन्नत स्वचालित स्टॉप और स्टार्ट सिस्टम भी है, जो राइडर्स को कम ईंधन खपत के साथ एक सहज सवारी का अनुभव देता है।

