नई दिल्ली: देश में 4G का विस्तार बढ़ता जा रहा है और 80 प्रतिशत से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स 4G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे है। साथ ही 50 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहकों का मानना है कि स्मार्टफोन की बैटरी कैपसिटी में सुधार होना चाहिए। एक ताजा सर्वे से यह जानकारी निकल कर आई है।
इस सर्वे के अनुसार यूजर्स को 4G पसंद है। AI बेस्ड कंपनी MoMagic ने इसका सर्वे किया जिसमें पता चला कि 80 प्रतिशत से ज्यादा यूजर्स 4G इस्तेमाल करते है।
वहीं मोबाइल खरीदते वक्त 32 प्रतिशत यूजर्स का प्रोसेसर पर फोकस होता है जबकि 31 प्रतिशत कैमरा, 51 प्रतिशथ कंज्यूमर पावरफुल बैटरी चाहते हैं।
फोन के दाम पर नजर डालें तो 8500-14999 के स्मार्टफोन की डिमांड 30 प्रतिशत है। उधर मोबाइल पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ रहा है। 34 प्रतिशत लोग मोबाइल पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। साइज की बात करें तो 5-5.9 इंच की स्क्रीन के फोन 40 प्रतिशत यूजर्स को पसंद आते हैं।

