18 जुलाई को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 81,343 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 81,522.55 अंक तक पहुंचा जो कि ताजा सर्वकालिक उच्च स्तर है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 24,800 पर बंद हुआ। यह आज अधिकतम 24,837.75 अंक तक पहुंचा जो कि ताजा सर्वकालिक उच्च स्तर है।
निफ्टी पैक शेयरों में आज सबसे ज्यादा बढ़त LTI Mindtree में 3.48 फीसदी, ONGC में 2.99 फीसदी, TCS में 2.84 फीसदी, Wipro में 2.41 फीसदी और Bajaj Finserv में 2.39 फीसदी दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट Hero Motocorp में 1.49 फीसदी, Coal India में 1.48 फीसदी, Asian Paints में 1.40 फीसदी, Grasim में 1.25 फीसदी और Bajaj Auto में 0.86 फीसदी दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी media में 3.62 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी consumer durables में 1.03 फीसदी, निफ्टी midsmall healthcare में 0.40 फीसदी, निफ्टी realty में 0.01 फीसदी, निफ्टी PSU bank में 0.01 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.05 फीसदी और निफ्टी Metal में 0.99 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी IT में 2.23 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Bank में 0.37 फीसदी, निफ्टी Auto में 0.43 फीसदी, निफ्टी financial services में 0.52 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.94 फीसदी, निफ्टी Private bank में 0.34 फीसदी, निफ्टी health careमें 0.18 फीसदी और निफ्टी oil and gas में 0.04 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

