लखनऊ: कृषि रसायन बनाने वाली कंपनियों के शीर्ष संगठन एग्रो कैम फेडरेशन आफ इंडिया (एसीएफआई) ने केन्द्र सरकार द्वारा धान की खेती के लिए उपयोगी कीटनाशक ट्राईसाईक्लाजोल और बूप्रोफेजिन को प्रतिबंध करने के फैसले का कड़ा विरोध करते हुये कहा है कि इससे न सिर्फ धान की पैदावार प्रभावित होगी बल्कि किसानों की आय पर भी विपरीत असर पड़ेगा।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इन दोनों कीटनाशकों के उपयोग का प्रतिबंधित कर दिया है।
फेडरेशन ने गुरूवार को यहां जारी बयान में चेताया कि सरकार का यह कदम ऐग्रो कैमिकल उद्योग के लिये बहुत नुकसान देह साबित होगा।

