नई दिल्ली: कोरोना के केस आगे और बढ़ने की आंशका के मद्देनजर आनंद महिंद्रा ऐसे पहले उद्योगपति के रूप में सामने आए हैं, जिन्होंने मदद की पेशकश की है। महिंद्रा ने मरीजों के लिए अपने रेजॉर्ट्स देने के साथ-साथ अपनी पूरी सैलरी देकर मॉनिटरी मदद की बातें कहीं।
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने रविवार को कहा कि उनकी कंपनी तुरंत इन संभावनाओं पर काम करना शुरू कर रही है कि कैसे उनकी निर्माण इकाइयों में वेंटिलेटर तैयार किए जा सकते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि उनके क्लब महिंद्रा रेजॉर्ट्स मरीजो की देखभाल के लिए टेंपररी फसिलिटी के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आनंद ने इसके अलावा यह भी कहा कि उनकी कंपंनी अन्य फसिलिटीज तैयार करने में सरकार और सेना की पूरी मदद करेगी।

