नई दिल्ली। कहते हैं कि सेहत के लिए बीमा यानी पॉलिसी सबसे ज्यादा कारगर होती है और इसके तहत जीवन के उन तमाम बीमारियों का इलाज करा सकते हो जिसके लिए आपके पास पैसे नहीं होते।
इसी तरह से अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस देश की अच्छी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में से एक है इसके तहत पॉलिसीधारक को अनेकों सुविधाएं मिलतीं हैं, बीमा कराने के बारे में सोच रहे हैं तो इसमें आपको कई प्रकार की सुविधएं मिलतीं हैं। तो आइए यहां जानते हैं कि आखिर इस इंश्योरेंस में क्या-क्या सुविधएं मिलतीं हैं-
- यह बीमा योजना इन-पेशेंट उपचार प्रदान करती है जो 24 घंटे से अधिक की समय के लिए अस्पताल में हुए खर्च को कवर पाने में सहायक है।
- यह बीमा योजना पोस्ट-हॉस्पिटलाइज़ेशन के दौरान होने वाले मेडिकल खर्चों के लिए कवरेज प्रदान करता है।
- 144 प्रकार के डे-केयर चिकित्सा खर्च का प्रावधान
- घरेलू उपचार व्यय Domiciliary Treatment Expenses जो इस योजना की एक लाभकारी विशेषता है। इसके तहत आप बिना अस्पताल में भर्ती हुए, घर पर ही चिकित्सा उपचार का लाभ उठा सकते है।
अपोलो म्यूनिख स्वास्थ्य पॉलिसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाईट apollomunichinsurance.com पर सर्च कर सकते हैं।

