Close Menu
    What's Hot

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने पंजाब बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए शीघ्र क्लेम प्रक्रिया  की सुविधा प्रदान की

    September 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»सिडबी द्वारा पांच राज्यों में 100 स्वावलंबन कनेक्ट केंद्र स्थापित करने की योजना
    फीचर न्यूज

    सिडबी द्वारा पांच राज्यों में 100 स्वावलंबन कनेक्ट केंद्र स्थापित करने की योजना

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 1, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    SIDBI BANK
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी),उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के लिए देश के पांच राज्यों में 100 स्वावलंबन कनेक्ट केंद्र स्थापित करने जा रहा है। सिडबी के मिशन स्वावलंबन के अंतर्गत यह पहल इस उद्देश्य के लिए है कि समाज में अधिकाधिक लोग नौकरी सृजित करने वाले बनें। इस पहल के अंतर्गतशामिल किए जाने वाले पांच राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओड़िशा और तेलंगाना होंगे।

    ये 100  स्वावलंबन कनेक्ट केन्द्र,7,000 उद्यमों को एकदम शुरूवाती स्तर से स्थापित करने में मदद  करेंगे और मौजूदा आजीविका / उद्यमों को विकसित करने के लिए भी सहायता प्रदान करेंगे। सिडबीने इस पहल को सुसाध्य बनाने के लिए लिये लेट्सइंडोर्स डेवलेपमेन्ट प्राइवेट लिमिटेड को अपने साथ जोड़ा है। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य जागरूकता के चरण से आगे बढ़कर, उद्यम स्थापित करने और उद्यम संबंधी पृच्छाओं को उचित समर्थनसहित मदद देकर उन्हें उद्यम स्थापित करने में सहायता प्रदान करने और हैंडहोल्डिंग प्रदान कर अंतराल को पाटने, ऋण प्राप्ति में सहायता करने आदि प्रकार्यों के द्वारा मिशन स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाना है। 

    इस अवसर पर सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री मोहम्मद मुस्तफा, आईएएस ने कहा, “यह पहल हमारे सिडबीविज़न 2.0 का एक हिस्सा है जिसके अंतर्गत मिशन स्वावलंबन हमारी एक सर्वसमावेशी पहल है। इस कदम का उद्देश्य जागरूकता से आगे बढ़कर उद्यमियों के सपनों को मूर्त रूप में साकार किए जाने हेतु समर्थन प्रदान किए जाने से है। हमारा लक्ष्य युवाओं और असेवित / अल्प-सेवित उप-क्षेत्रों तक पहुँचकर सर्जित हो रहे नए भारत के लिए उन्हें तैयार करना है।”

    सिडबी ने एक टोल-फ्री मिस्ड कॉल सेवा (1800-200-1265) भी शुरू की है, जिस पर इच्छुक उद्यमी उद्यम लगाने से संबंधित सहायता के लिए मिस्ड कॉल दे सकते हैं। यह सेवा 1 नवंबर, 2019 से चालू हो जाएगी। कॉल किए जाने के स्थान के पोस्टल इंडेक्स नंबर (पिन) के आधार पर वांछित सहायता के लिए लीड / कॉल को निकटतम एससीकेको आगे निर्देशित किया जाएगा।

    युवाओं के बीच उद्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देने के खातिर, जिससे उन्हें नौकरी की आकांक्षा रखने के बजाय रोजगार सृजक बनने की प्रेरणा मिले, उद्यमशीलता पर प्रेरक और प्रेरणादायक वीडियो और जिंगल एससीके के डिस्प्ले पैनल और एससीके और रेडियो चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म / ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित किए जाएंगे। एससीके द्वारा युवाओं को शिविरों के माध्यम से अनुभव साझा करने की प्रविधि, बैंकरों सहित हितधारकों के बीच विषय-संकेंद्रित समूह चर्चा, उद्यम स्थापित करने के लिए समर्थन, क्रेडिट लिंकेज, स्थानीकृत परियोजना प्रोफाइल आदि के बारे में भी मदद प्रदान की जाएगी। 

    बैंक सिडबी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleयहां आप बजाज फिनसर्व से प्री-एप्रूव्ड Personal Loan ऑफर ऑनलाइन इस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं
    Next Article यस बैंक दिसंबर तक 1.2 बिलियन अमरीकी डालर जुटाने के लिए, नए निवेशकों को बोर्ड प्रतिनिधित्व देगा
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया
    September 18, 2025
    एयरटेल की धोखाधड़ी विरोधी मुहिम से ग्राहकों को होनेवाले वित्तीय नुकसान में आई लगभग 70 फीसदी की कमी
    September 16, 2025
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर धार दौरा: पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास और सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
    September 16, 2025

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.