शनिवार को वैसे तो शेयर बाजार बंद रहते हैं लेकिन 2 मार्च को शेयर बाजार में आप कारोबार कर सकेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 2 मार्च को एक विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित कर रहा है। इसमें काम को इंट्राडे डिजास्टर रिकवरी साइट पर ले जाया जाएगा। कामकाज को प्रभावित करने वाली किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए एक्सचेंज को तैयार रखने के लिए इस सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 14 फरवरी के अपने सर्कुलर में सदस्यों को सूचित किया है कि एक्सचेंज शनिवार, 2 मार्च को प्राथमिक साइट से डिजास्टर रिकवरी साइट पर इंट्राडे स्विच के साथ एक विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित कर रहा है।”
पहला ट्रेडिंग सेशन सुबह 9:15 बजे से 10 बजे तक होगा. दूसरा ट्रेडिंग सेशन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा. पहले विशेष सत्र 20 जनवरी को आयोजित होना था, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण पूर्ण व्यापारिक सत्र 20 जनवरी को आयोजित किया गया और 22 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया।
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स आज 267 अंक की बढ़त के साथ 71,822 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 96 अंक की बढ़त के साथ 21,840 पर बंद हुआ। बाजार बंद होने के समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर थे।

