Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»बैंक से घर बैठे भी मंगा सकते हैं पैसा!
    फीचर न्यूज

    बैंक से घर बैठे भी मंगा सकते हैं पैसा!

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश के तमाम बड़े शहरों में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है, ऐसे वक्त में अगर आपको किसी आपातकालीन काम के लिए नकद की जरूरत पड़ती है तो बैंक से घर बैठे धन मंगा सकते हैं। एसबीआई, आईसीआईसीआई, एक्सिस, कोटक जैसे कई बड़े बैंक ग्राहकों के लिए यह सुविधा देते हैं।

    आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के मुताबिक घर पर कैश डिलिवरी के लिए बैंक की वेबसाइट पर Bank@homeservice लॉगइन करना होता है या कस्टमरकेयर पर फोन करके भी सुविधा से जुड़ सकते हैं। नकद मंगाने के लिए सुबह 9 से दोपहर दो बजे के बीच अनुरोध कर सकते हैं। दो घंटे के भीतर आपको जरूरत का पैसा मिल जाता है। इससे दो हजार से लेकर दो लाख रुपये तक मंगा सकते हैं। इस पर 50 रुपये का एकमुश्त शुल्क और इसी चार्ज पर 18 फीसदी सेवाशुल्क जोड़ लें तो करीब 60 रुपये देने पड़ते हैं।

    40 करोड़ ग्राहकों वाला एसबीआई भी डोरस्टेप डिलिवरी के तहत घर पर नकद मंगाने, पैसा जमा करने की सुविधा ग्राहकों को देता है। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों या विशेष पंजीकरण वाले ग्राहकों के लिए है। इसका शुल्क 100 रुपये है। देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी भी घर पर नकद मुहैया कराता है। इसकी सीमा पांच से 25 हजार रुपये तक हो सकती है। इसके लिए 100 से 200 रुपये तक शुल्क बैंक लेता है। कोटक, एक्सिस और अन्य बैंक भी कुछ शर्तों के साथ ऐसी सेवाएं देते हैं। अनुरोध करने के लिए बैंक के एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    अगर आपके पास बैंक में रकम नहीं है और तुरंत रकम की जरूरत है तो इंस्टैंट लोन देने वाले तमाम फिनटेक कंपनियां भी आपकी मददगार हो सकती हैं। मनीटैप के सीएफओ कुणाल वर्मा का कहना है कि कोई भी ग्राहक महज एप के जरिये केवाईसी पूरी कर 12 से 24 घंटे के भीतर कर्ज ले सकता है। हालांकि यह रकम सीधे खाते में आएगी, जिसका इस्तेमाल कर ग्राहक घर बैठे बैंक से धन मंगा सकते हैं या डिजिटल लेनदेन कर अपनी जरूरतें पूरा कर सकते हैं।

    Bank home delivery
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसरकार ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए रेगुलेटर बनाने की तैयारी में
    Next Article मार्केट कैप में TCS टॉप पर
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.