भारत में सोने की कीमतों में इस समय जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक स्तर पर इस पीली धातु की कीमतों में आई तेजी का असर इंडियन बुलियन मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड की कीमतों में तेजी नजर आई है। 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 150 से 250 रुपये की तेजी रही। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड रेट में 200 रुपये तक की बढ़त देखने को मिल रही है। आज गोल्ड का भाव 63,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 77000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
8 दिसंबर 2023 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63100,930 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे। गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,700 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
बता दें कि पीली धातु यानि गोल की कीमत काफी हद तक बाजार में डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। मांग बढ़ने के साथ ही सोने का रेट भी बढ़ता है वहीँ मार्केट में गोल्ड की सप्लाई बढ़ने से दाम में कमी आती है। इसके लावा सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। अगर अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने में पैसा लगाते हैं जिससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।
देश के कुछ बड़े शहरों में 8 दिसंबर 2023 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट इस तरह रहा:
अहमदाबाद 63,000
गुरुग्राम 63,100
कोलकाता 62,950
लखनऊ 63,100
बंगलुरु 62,950
जयपुर 63,100
पटना 63,000
भुवनेश्वर 62,950
हैदराबाद 62,950

