Close Menu
    What's Hot

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»‘महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र०, लखनऊ’ द्वारा रोटरी क्लब के साथ, मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत संवाद श्रृंखला आयोजित
    प्रेस विज्ञप्ति

    ‘महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र०, लखनऊ’ द्वारा रोटरी क्लब के साथ, मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत संवाद श्रृंखला आयोजित

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Women and Child Security
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महिला दिवस के पूर्व गोमती नगर के टी डी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में हुआ आयोजन

    लखनऊ : आज गोमती नगर स्थित टी डी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में, ‘महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र०, लखनऊ’ द्वारा रोटरी क्लब के साथ, मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत ‘उद्गार संवाद श्रंखला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र – छात्रों, महिला – पुरुष अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

    अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नीति द्विवेदी और डिप्टी एसपी मोनिका यादव ने छात्राओं और उपस्थित जन के साथ संवाद किया और 1090 की कार्यप्रणाली और हेल्प लाइन के द्वारा दी जाने वाली महिला सुरक्षा सम्बन्धी सुविधाओं के बारे में बताया।


    कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब असिस्टेंट गवर्नर भारती गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम एक जागरूकता कार्यक्रम है। 1090 हेल्पलाइन पर अनेक सुविधाओं / सहायता को लेने के लिए महिलाएं कॉल कर के अपनी बात रख सकती हैं चाहे वह शिकायत के रूप में हो या महिला सम्बन्धी किसी अनुचित कार्य की सूचना देनी हो। 1090 की टीम 24 * 7 महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम कर रही है।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीरा रावत, एडीजी, ‘महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र०, लखनऊ‘ ने कहा,‘‘ सड़क पर चलने वाली हर लड़की को अधिकार है कि उसे पूरा सम्मान मिले। हमें अपनी बच्चियों को स्वयं रक्षा, आत्मसम्मान सिखाना है तो वहीं दूसरों को भी समझाना है कि महिलाओं या लड़कियों का सम्मान कैसे करें। सबसे ज़रूरी है अपने अंदर विचारों को बदलना और दूसरों को समझाना कि सबका मान – सम्मान कैसे किया जाए। इस संवाद द्वारा हम सबका प्रयास है कि हमारी आवाज़ घर-घर तक पहुंचे क्यूंकि बदलाव घर से ही शुरु होता है।


    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टीवी स्पोर्ट्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्शल आर्ट सेल्फ डिफेंस प्रदर्शन स्किट तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण 1090 के सहयोग का पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता थी।

    इस कार्यक्रम में एसआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी, रोटरी क्लब के रोटेरियन अध्यक्ष वाई के गोयल गणेश अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, सुभाष विद्यार्थी, शिवबालक प्रसाद निरुपम मुखर्जी अमित वर्मा, शारिक अहमद, प्रवीण मित्तल, संगीता मित्तल, अनुपमा राय, भूमिका कक्कड़, मिथिलेश सिंह, डॉ आशीष सिंह जी एंग्री इत्यादि सदस्य, विद्यालय के प्रबंधक महादेव प्रसाद उपस्थित रहे।

    Women and Child Security
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleFranklin Templeton के सीनियर अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज
    Next Article घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.