अपना घर खरीदने के लिए के लिए अधिकांश मामले में लोग होम लोन की मदद लेते हैं। होम लोन लेना आज के दौर में ज़्यादा मुश्किल नहीं, काफी आसानी से मिल जाता है, अगर आप नौकरीपेशा हैं. लेकिन देखा गया है कि कई बार इसे चुकाना बहुत मुश्किल हो जाता है और लोग अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा होम लोन चुकाने में ही गुजार देते हैं। आज हम होम लोन जल्दी चुकाने के उपायों के बारे में बात करेंगे।
प्रीपेमेंट का तरीका होम लोन को जल्दी चुकाने का एक प्रभावी तरीका है। इस तरीको अपनाकर आपको अपने लोन की राशि का कुछ हिस्सा समय-समय पर चुकाना चाहिए. इससे फायदा यह है कि आपको कम से कम ब्याज देना होगा और लोन भी जल्दी चुका दिया जाएगा. बोनस या अतिरिक्त आय का उपयोग आप प्रीपेमेंट के लिए कर सकते हैं।
अगर आप जल्दी लोन चुकाना चाहते हैं तो होम लोन की ईएमआई बढ़ाना एक अच्छा रास्ता हो सकता है। इसके अलावा जैसे-जैसे आपकी आय बढे आपको अपनी ईएमआई बढ़ाते रहना चाहिए। इससे आपको ब्याज भी कम देना होगा और लोन भी जल्दी चुकता हो जाएगा.
न्यूनतम अवधि के लिए होम लोन लेना चाहिए. कम अवधि का मतलब आपको उतना ही कम ब्याज देना होगा. लेकिन कोई भी लोन लेने से पहले आपको अपने खर्चों और बचत का पूरा हिसाब-किताब रखना चाहिए, नहीं तो आपको ईएमआई चुकाने में दिक्कत आ सकती है। आपको सबसे कम ब्याज दर वाला होम लोन चुनना चाहिए. अगर आपको लगता है कि मौजूदा बैंक आपसे होम लोन पर दूसरों के मुकाबले ज्यादा ब्याज वसूल रहा है तो आपको अपना होम लोन ट्रांसफर करा लेना चाहिए। इससे आप अधिक मूलधन चुका सकेंगे.

