भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक 3 अप्रैल से शुरू होगी। मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा 5 अप्रैल को की जाएगी। आरबीआई द्वारा लंबे समय से रेपो रेट में कटौती नहीं की गई है। ऐसे में होम और कार लोन समेत सभी तरह के लोन लेने वाले लोग रेपो रेट में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं. रेपा रेट में कटौती से उनके लोन की ईएमआई कम हो जाएगी.
इस सप्ताह पेश मॉनीटरी पालिसी रिव्यु में एक बार फिर नीतिगत दर में बदलाव की संभावना नहीं है। इसका कारण यह हो सकता है कि इकनोमिक ग्रोथ को लेकर चिंताएं दूर होने और इसके आठ प्रतिशत के आसपास रहने से केंद्रीय बैंक अब मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत के लक्ष्य पर लाने पर अधिक जोर दे सकता है. Reserve Bank of India नीतिगत दर में कटौती को लेकर स्पष्ट रूप से wait and watch का रुख अपना रहे हैं।
यह वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पहली मौद्रिक नीति समीक्षा होगी। एमपीसी की छठी बैठक 1 अप्रैल, 2024 से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में होगी। आरबीआई ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। उसके बाद, लगातार छह द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षाओं में इसे अपरिवर्तित रखा गया है . वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि उम्मीद से कहीं बेहतर रही है और इसलिए केंद्रीय बैंक को इस मामले में चिंताएं कम होंगी और वह मुद्रास्फीति को लक्ष्य के अनुरूप लाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा।”

