साल 2023 शेयर बाजार के लिए सुनहरा साल साबित हुआ। सेंसेक्स और निफ़्टी ने लगातार अपने सर्वोच्च शिखरों को छुआ। बाजार के इंडेक्सों का भार बढ़ने के साथ ही शेयर मार्किट की कंपनियों का मार्किट कैप भी खूब बढ़ा. अगर सेंसेक्स की टॉप टेन कंपनियों की बात करें तो आठ का बाजार पूंजीकरण (Market Capital) पिछले सप्ताह कुल 1,29,899.22 करोड़ रुपये बढ़ गया। साल के आखिरी सप्ताह में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,133.3 अंक या 1.59 फीसदी चढ़ा. 28 दिसंबर को सेंसेक्स 72,484.34 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।
पिछले सप्ताह एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 29,828.84 करोड़ रुपये बढ़कर 12,97,972.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीँ LIC का बाजार मूल्यांकन 25,426.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,27,062.06 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का M Cap 24,510.96 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,645.54 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 20,735.14 करोड़ रुपये बढ़कर 6,25,778.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
रिलायंस इंडस्ट्रीज का M Cap 13,633.07 करोड़ रुपये बढ़कर 17,48,827.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आईटीसी का मार्किट कैप 9,164.74 करोड़ रुपये बढ़कर 5,76,809.77 करोड़ रुपये हो गया। सप्ताह के दौरान एसबीआई ने 4,730.04 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण 5,72,915.46 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का M Cap 1,869.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,98,965.47 करोड़ रुपये हो गया. दूसरी तरफ टेक्नोलॉजी कंपनी TCS का बाजार पूंजीकरण 11,105.22 करोड़ रुपये घटकर 13,88,591.70 करोड़ रुपये रह गया तो इस सेक्टर दूसरी दिग्गज कंपनी इंफोसिस का भी मार्केट कैप 7,946.24 करोड़ रुपये घटकर 6,40,351.80 करोड़ रुपये रह गया।

