क्रेडिट कार्ड बाजार में तमाम तरह के कार्ड चलन में हैं जिनमें से कुछ क्रेडिट कार्ड काफी डिमांड में हैं , उन्हीं में से एक क्रेडिट कार्ड कैशबैक क्रेडिट कार्ड भी है, क्योंकि इन कार्ड पर यूजर्स को शानदार कैशबैक ऑफर मिलता है। दरअसल, कैशबैक क्रेडिट कार्ड से कुछ योग्य उत्पाद या सेवा की खरीद पर यूजर्स को रिफंड के तौर पर ट्रांजेक्शन का एक हिस्सा वापस मिलता है। यही वजह है कि कैशबैक क्रेडिट कार्ड अब लोगों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं।
जब आप कोई सामान या कोई सर्विस खरीदने के लिए कैशबैक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो खर्च की गई रकम का एक निश्चित हिस्सा कैशबैक के रूप में आपको वापस मिलता है। अगर आपका कार्ड 3% कैशबैक देता है और आप इससे 10,000 रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं, तो आपको 300 रुपये कैशबैक के तौर पर वापस मिलेंगे।
अलग-अलग क्रेडिट कार्ड अलग-अलग तरीके से कैशबैक डील ऑफर करते हैं। कुछ कार्ड सभी ट्रांजेक्शन पर एक जैसा कैशबैक देते हैं, जबकि कुछ खास कैटेगरी जैसे किराना, खाना या फल के लिए ज्यादा कैशबैक देते हैं। खरीदारी पर कैशबैक आमतौर पर आपके क्रेडिट कार्ड अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है। कार्ड ट्रांजेक्शन पर कैशबैक का फायदा अलग-अलग तरीके से उठाया जा सकता है।
कैशबैक क्रेडिट कार्ड आपको हर खरीदारी पर बचत करने में मदद कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर आपको मिलने वाला कैशबैक भले ही छोटा हो, लेकिन समय के साथ यह बढ़ता जाता है। कैशबैक एक प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ है जो आपके समग्र खर्चों को कम करता है। आप कैशबैक का उपयोग अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं, चाहे अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान करें, इसे अपने बैंक खाते में जमा करें या इसे उपहार कार्ड या वाउचर में बदल दें। कैशबैक को भुनाना काफी आसान है।

