Close Menu
    What's Hot

    Pinco казино-д аюулгүй тоглоомын хөтөлбөр: Таны мөнгөний хамгаалалт

    June 25, 2026

    Сайт для ставок: как быстро вывести деньги после игры

    June 25, 2026

    Pinco’до ойноп, 71 провайдердин оюндарын изилдөө

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»इस्तेमाल में आसान सैनडिस्क मोबाइल पैन ड्राइव के साथ Western Digital® दे रही है और अधिक क्रिएट व स्टोर करने की ताकत
    प्रेस विज्ञप्ति

    इस्तेमाल में आसान सैनडिस्क मोबाइल पैन ड्राइव के साथ Western Digital® दे रही है और अधिक क्रिएट व स्टोर करने की ताकत

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 11, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Western Digital
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • आकर्षक कीमतों पर नई रंगीन सैनडिस्क मोबाइल पैन ड्राइव भी पेश की गई हैं

    लखनऊ, 11 सितम्बर 2024: वैस्टर्न डिजिटल ने आज लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में ’सैनडिस्क मोबाइल पैन ड्राइव’ की रेंज प्रदर्शित की। कंपनी के पुरस्कार विजेता सैनडिस्क ब्रांड की यह रेंज उपभोक्ताओं की स्टोरेज की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई हैं, फिर चाहे वे घर पर हों या सफर पर। आज के समय में हमारी यादें पिक्सलों में हैं, हमारे अनुभव डिजिटल हो गए हैं, ऐसे में और अधिक स्पेस की जरूरत हमेशा बनी रहती है। चाहे बच्चे के पहले कदमों को दर्ज करना हो, सैल्फी लेनी हो या सावधानी से बनाई म्यूजिक लाइब्रेरी का बैकअप लेना हो; ये नए उत्पाद जीवन के सफर को कैद करने, स्टोर करने और संभालने के लिए बनाए गए हैं।

    कंपनी ने किफायती सैनडिस्क मोबाइल पैन ड्राइव भी पेश किए हैं जो आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं जैसे पीला, संतरी, लैवेंडर, नेवी ब्ल्यू, नवागियो बे, ऐबसिंथे ग्रीन व मिंट ग्रीन। इनकी कीमतें रु. 619 से शुरु होती हैं और ये वैस्टर्न डिजिटल स्टोर तथा अधिकृत सैनडिस्क रिटेलर, ई-टेलर एवं वितरकों के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

    भारत में वैस्टर्न डिजिटल के वरिष्ठ निदेशक (बिक्री) खालिद वानी ने कहा, ’’स्मार्टफोन ने लगभग हर व्यक्ति को एक कॉन्टेंट क्रिएटर में बदल दिया है। फिर भी रचने और खपत के लिए हमारी चाहत बढ़ती जा रही है, और इसी के साथ निर्बाध स्टोरेज सॉल्यूशंस की जरूरत भी बढ़ रही है। वैस्टर्न डिजिटल में प्रयोक्ताओं को भरोसेमंद, इस्तेमाल में आसान और तेज स्टोरेज सॉल्यूशंस से सशक्त बनाने को समर्पित हैं।

    आज, लखनऊ में अपनी नवीनतम इनोवेशन सैनडिस्क मोबाइल पैन ड्राइव को प्रस्तुत करते हुए मैं बहुत खुश हूं। ये शानदार फ्लैश ड्राइव विशाल स्टोरेज क्षमताओं से भरपूर हैं ताकि उपभोक्ता आसानी से अपने उपकरण से फाइलें इनमें स्थानांतरित कर सकें; इससे उनकी पसंदीदा फोटो, मूवी, म्यूजिक, गेम्स आदि के लिए काफी स्पेस खाली हो जाएगा।’’

    सैनडिस्क मोबाइल पैन ड्राइव – यूएसबी टाईप सी और टाईप ए उपकरणों के लिए 2-इन-वन फ्लैश ड्राइव 

    फ्लेक्सिबल और सुविधाजनक सैनडिस्क मोबाइल पैन ड्राइव प्रयोक्ता को यह सुविधा देते हैं कि वे यूएसबी टाईप-सी स्मार्टफोन, टैबलेट एवं मैक तथा यूएसबी टाईप-ए कंप्यूटर के मध्य बिना बाधा के फाइलें स्थानांतरित कर सकें। 100 एमबी प्रति सैकिंड तक की रीड स्पीड के साथ फाइलें तेजी से ट्रांस्फर करें। अब बेशुमार फोटो क्लिक करने का आनंद लें, उन्हें ऐक्सैस करें व अपने सभी उपकरणों में शेयर करें, बिना कुछ भी छोड़े।

    • अपनी स्टोरेज का विस्तार करें: सैनडिस्क मोबाइल पैन ड्राइव 512जीबी तक का विशाल स्टोरेज स्पेस देती है।
    • ऑटोमेटिक बैकअपः सैनडिस्क ऐप के साथ अपने फोटो, वीडियो, म्यूजिक, दस्तावेजों एवं सम्पर्कों का ऑटोमेटिकली बैकअप लें।
    • नए  रंग: अब उपलब्ध हैं नए आकर्षक रंगों में जैसे कि नारंगी, पीला और बैंगनी। सभी रंग अब खरीद के लिए उपलब्ध हैं, जिसकी शुरुआती कीमत INR 619 है, वेस्टर्न डिजिटल स्टोर और अधिकृत SanDisk® रिटेलर्स, ई-टेलर्स, और वितरकों के माध्यम से खरीद सकते है।

    कंपनी ने सैनडिस्क डुअल ड्राइव पोर्टफोलियो को भी प्रदर्शित किया, जो 400 एमबी प्रति सैकिंड तक की जबरदस्त रफ्तार और 1 टीबी तक की बड़ी स्टोरेज क्षमता पेश करता है।

    सैनडिस्क अल्ट्रा डुअल ड्राइव गो यूएसबी टाईप सी – जीवंत रंगों में मल्टी कनेक्टर फ्लैश ड्राइव

    नयापन लिए ये पैन ड्राइव प्रयोक्ताओं को सुविधा देते हैं कि वे ज्यादा फोटो खींच व स्टोर कर सकें तथा विभिन्न किस्म के यूएसबी टाईप-सी एवं टाईप-ए उपकरणों (स्मार्टफोन, टैबलेट व कंप्यूटर) को धीमा किए बगैर उन्हें ऐक्सैस कर सकें।

    उपलब्धताः नए रंगों में इनकी कीमतें रु. 1109 (128जीबी के लिए) से आरंभ होती हैं। सभी रंग खरीद के लिए वैस्टर्न डिजिटल स्टोर (Indiastore.westerndigital.com), अमेजन डॉट इन तथा अधिकृत सैनडिस्क रिटेलरों, ई-टेलरों और वितरकों पर उपलब्ध हैं।

    सैनडिस्क अल्ट्रा डुअल ड्राइव लक्स यूएसबी टाईप-सी फ्लैश ड्राइव

    ऑल-मैटल केसिंग वाली यह 2-इन-1 फ्लैश ड्राइव आपको यूएसबी टाईप सी स्मार्टफोन, टैबलेट व मैक तथा यूएसबी टाईप ए कंप्यूटर के मध्य फाइलों को तेज गति से स्थानांतरित करने में मदद करती है। बस इस प्रीमियम ड्राइव को प्लग कीजिए और अपने स्मार्टफोन का स्पेस आसानी से खाली कर लीजिए या फिर अपने फोटो, वीडियो, म्यूजिक, दस्तावेजों व सम्पर्कों का ऑटोमेटिकली बैकअप ले लीजिए।

    • बड़ी क्षमताः पूरी तरह धातु से निर्मित 2-इन-1 फ्लैश ड्राइव यूएसबी टाईप सी और टाईप ए उपकरणों के लिए 1टीबी तक की स्टोरेज क्षमता में आती है।
    • पहले से ज्यादा तेज़ः 400 एमबी प्रति सैकिंड तक की ट्रांस्फर स्पीड (64जीबी से 1टीबी मॉडल) के साथ।
    • ऑटोमेटिक बैकअपः सैनडिस्क ऐप के साथ फोटो, वीडियो, म्यूजिक, दस्तावेजों व सम्पर्कों का बैकअप लीजिए।
    • आकर्षक नए रंगः यह फ्लैश ड्राइव गोल्ड, ग्रे व सिल्वर रंगों में उपलब्ध है।
    • उपलब्धताः नए रंगों में इनकी कीमतें 64जीबी के लिए रु. 749 से शुरु होती हैं। सभी रंग खरीद के लिए वैस्टर्न डिजिटल स्टोर (Indiastore.westerndigital.com), अमेजन डॉट इन तथा अधिकृत सैनडिस्क रिटेलरों, ई-टेलरों और वितरकों पर उपलब्ध हैं।

    आज के ऐडवेंचर के लिए निर्मित और कल की यात्रा के लिए तैयार नई शानदार सैनडिस्क रेंज हर एक उपभोक्ता की बढ़ती स्टोरेज जरूरतों की पूर्ति में सहायक है।

    पहले से ज्यादा तेजः इस्तेमाल में आसान स्टोरेज अब 400 एमबी प्रति सैकिंड (128जीबी से 1टीबी तक के मॉडल) तक की ट्रांस्फर स्पीड के साथ।

    रैडी टू गोः इसका डुअल-परपज़ स्वाईवल डिजाइन सफर में कनेक्टर को सुरक्षित रखने में मददगार है।

    जीवंत नए रंगः यह फ्लैश ड्राइव 64जीबी से 256जीबी क्षमता में ऐबसिंथे ग्रीन, लैवेंडर व नवागियो बे में उपलब्ध है तथा 1टीबी काले रंग में उपलब्ध है।

    ऑटोमेटिक बैकअपः सैनडिस्क मैमोरी ज़ोन ऐप के साथ फोटो, वीडियो, म्यूज़िक, दस्तावेज़ों एवं सम्पर्कों का बैकअप लिया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleइन दो बड़े बैंकों पर RBI ने लगाया जुर्माना
    Next Article माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने पुणे के हिंजवडी में 16.4 एकड़ जमीन खरीदी
    Finance Khabar

    Related Posts

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Fortune Gems: fast and secure payment methods for real money players in the online
    June 25, 2026
    Chicken road: acceso rápido a la demo y los mejores juegos de casino
    June 25, 2026
    Why Chicken Road Casino is a top choice for Canadian players in 2026
    June 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.