बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही है। सेंसेक्स 341.72 अंक की गिरावट के साथ 80,027.31 अंक पर खुला है। वहीं निफ्टी 116.30 अंक की गिरावट के साथ 24,350.55 अंक पर खुला है। JSW Steel, Hinduunilver, Infosys, Bharti Airtel, SBI, Kotak Bank, BAJFinance, Reliance आदि में गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा था और सेंसेक्स 364 अंक चढ़ गया।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से Sun Pharma, ICICI Bank, Axis Bank, Bajaj Finserv, Kotak Mahindra Bank, State Bank of India, HCL Technologies और Bharti Airtel के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर Maruti, Tata Motors, IndusInd Bank और Larsen & Toubro के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्केई 225 लाभ में रहा।
मंगलवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,228.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,400.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख देखा गया।

